अभी-अभीशिमलाहिमाचल

Himachal Bus Accident: उत्तराखंड की सीमा पर HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार, तीन की मौत, कई घायल

Himachal Bus Accident: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। यह हादसा  हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेरवा डिपो की बस के से साथ पेश आया हुआ है। हादसे में तीन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।
Himachal Bus Accident: उत्तराखंड की सीमा पर HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार, तीन की मौत, कई घायल
Himachal Bus Accident

​Himachal Bus Accident: शिमला: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। यह हादसा  हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेरवा डिपो की बस के से साथ पेश आया हुआ है। हादसे में तीन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अुनसार मंगलवार सुबह 9:30 नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस संख्या एचपी66 ए 2588 हरिपुर-कोटी-मीनस हाईवे पर  क्वानू के पास हादसे की ​शिकार होकर नदी में जा गिरी हुई है। हादसे के बाद पुलिस को  परिचालक की ओर से जानकारी दी गई है। इस हादसे  के दौरान बस में करीब 31 से 34 यात्री सवार थे।

हादसे में घायलों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन पर दी। प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं पुलिस व स्थानीये लोग राहत कार्य में जुटे है।

विज्ञापन