अभी-अभीशिमलाहिमाचल

मुख्यमंत्री जी रक्षाबंधन में निभाइये प्रदेश की माताओं बहनों से किया वादा, 1500 देने की गारंटी कब होगी पूरी 

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार को बने नौ महीनें से ज़्यादा का समय हो गया है और कांग्रेस ने अब तक एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। रक्षा बंधन आ गया है, तो मुख्यमंत्री महोदय प्रदेश की माताओं-बहनों से किए गए वादे को ही […]
An image of featured content
This is the caption text

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार को बने नौ महीनें से ज़्यादा का समय हो गया है और कांग्रेस ने अब तक एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। रक्षा बंधन आ गया है, तो मुख्यमंत्री महोदय प्रदेश की माताओं-बहनों से किए गए वादे को ही पूरा कर दें। रक्षा बंधन में हर भाई अपनी बहन को तोहफ़े देते हैं। ऐसे में मौक़ा और दस्तूर दोनों है जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की माताओं बहनों को रक्षाबंधन के तोहफ़े के रूप में हर महिला को 1500 रुपए प्रति महीना देने की गारंटी पूरी करें।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे किए थे। प्रदेश के लोगों को दस गारंटिया भी दी थी। जिसमें से एक गारण्टी प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीनें 1500 रुपए देने की गारण्टी भी थी। कांग्रेस के सभी नेता जनता के बीच जाकर अपनी अपनी भाषा में ‘घर में एक महिला होगी तो डेढ़ हज़ार, दो होगी तो तीन हज़ार, चार होगी तो छह हज़ार का नारा भी दिया था। हद तो तब हो गई थी जब कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए महिलाओं से फ़र्ज़ी फॉर्म भी भरवा लिए थे। हिमाचल की राजनीति में प्रदेश की जनता से इस तरह का छल आज तक किसी ने नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में जनता के साथ ऐसा धोखा आज तक किसी ने नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव में गारंटी देकर चुनाव जीतने के बाद उसे भूल जाने वालों को प्रदेश के लोग माफ़ नहीं करने वाले हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद अपने सारे वादे, सारी गारण्टियां भूल गई लेकिन प्रदेश के लोग नहीं भूले और आज भी उनकी राह देख रहे हैं। इसलिए मैं मुख्यमंत्री से आग्रह कर रहा हूं कि वह रक्षा बंधन के पवित्र मौक़े पर प्रदेश की माताओं-बहनों से किए हुए वादे को पूरा करें। महिला सम्मान राशि की शुरुआत के लिए रक्षा बंधन से बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता है। महिला सम्मान की राशि पूरी ईमानदारी के साथ प्रदेश की हर मां-बहनों के खाते में डालें।

सरकार बने अब 9 महीनें का समय बीत चुका है, आख़िर कब पूरी होगी कांग्रेस की गारण्टी
सरकार बने अब 9 महीनें का समय बीत चुका है, आख़िर कब पूरी होगी कांग्रेस की गारण्टी

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश वासियों को दी रक्षा बंधन की बधाई
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाई बहन के असीम प्यार और अटूट बंधन को समर्पित यह त्यौहार लोगों के जीवन में सौहार्द और सद्भावना को और गाढ़ा करे। सब सुखी और स्वस्थ्य रहें।

विज्ञापन
Web Title: Chief minister fulfill the promise made to the mothers and sisters of the state in rakshabandhan when will the guarantee of giving 1500 be fulfilled