अभी-अभीशिमलाहिमाचल

Weather Update Himachal || हिमाचल प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, अब इन जिलों में होगी भारी बारिश और बर्फबारी, IMD का अलर्ट

Weather Update Himachal ||  शिमला || हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित उच्च पहाड़ियों में बारिश और हिमपात फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज से पांच फरवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है, और प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात को लेकर रविवार और सोमवार को एक अलर्ट […]
An image of featured content
This is the caption text

Weather Update Himachal ||  शिमला || हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित उच्च पहाड़ियों में बारिश और हिमपात फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज से पांच फरवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है, और प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात को लेकर रविवार और सोमवार को एक अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में तीन दिनों की बारिश और हिमपात के बाद तापमान में आई गिरावट से हाड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आज सुबह से ही शिमला में भारी बारिश हो रही है, जिससे राजधानी धुंध में ढक गई है। आज मौसम विभाग ने शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में भारी बारिश की उम्मीद की है।

कल राज्य की ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में चंबा के भरमौर में 5.0 सेंटीमीटर, किन्नौर के कल्पा में 5.6 सेंटीमीटर, सांगला में 1.0 सेंटीमीटर, लाहौल स्पीति के केलांग में 3.0 सेंटीमीटर, कुकुमसेरी में 1.6 सेंटीमीटर, शिमला के खदराला में 2.0 सेंटीमीटर, कुफरी में 2.0 सेंटीमीटर, नारकंडा में 2.0 सेंटीमीटर और सिलारू में 5.00 सेंटीमीटर हिमपात हिमपात से प्रदेश में 57 पानी की परियोजनाएं ठप्प हैं, जबकि 518 सड़के, चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 478 विद्युत ट्रांसफार्मर बाधित हैं। कई स्थानों पर बिजली और पानी भी नहीं है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में लग गया है और बर्फबारी हटाने के लिए 250 मशीन लगाई गई हैं। शिमला के रिज मैदान में ताजा बर्फबारी देखकर लोगों का चेहरा खिल उठा. वे हिमपात का आनंद लेते हुए नजर आते हैं।

शिमला घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि वे पहली बार इस तरह की बर्फ गिरते हुए देखा है। शिमला की यात्रा सफल रही है। हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात के कारण बहुत ठंड है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन पहले भारी हिमपात हुआ था और अब फिर से हिमपात शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। फिलहाल, राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी पांच फरवरी तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Web Title: Bone shivering cold in himachal pradesh now there will be