अभी-अभीदिव्य दर्शन

krishna janmashtami 2024 : आज धूमधाम से मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, देशभर के कृष्ण मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

krishna janmashtami 2024 :  आज 26 अगस्त को  देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भव्य रूप से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर इस बार एक दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म ऐसा ही समय हुआ था। भक्तों को इस तरह जन्माष्टमी की पूजा करने से कई गुना अधिक लाभ मिलेगा। ऐसी…
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • कान्हा जी को लगाएं 7 चीजों का भोग
  • जन्माष्टमी पर न करें ये गलतियां

krishna janmashtami 2024 :  आज 26 अगस्त को  देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भव्य रूप से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर इस बार एक दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म ऐसा ही समय हुआ था। भक्तों को इस तरह जन्माष्टमी की पूजा करने से कई गुना अधिक लाभ मिलेगा। ऐसी मान्यताएं हैं कि इसी दिन भगवान विष्णु ने द्वापर में भगवान कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। कृष्ण के भक्त हर साल जन्माष्टमी का इंतजार करते हैं। 

कान्हा जी को लगाएं 7 चीजों का भोग

कान्हा जी को भोग लगाने के लिए 56 व्यंजन चढ़ाने की परंपरा है। लेकिन पूरे 56 व्यंजन का भोग लगाना आम इंसान के मुमकिन नही है। ऐसे में वो भगवान को कैसे खुश करे? दरअसल, कान्हा जी भोले हैं और वो इन 7 तरीके के भोग को पाकर ही खुश हो जाते हैं और इन्हें पूरे 56 व्यंजन के बराबर माना जाता है। तो चलिए जानें वो कौन सी 7 चीजें हैं जो भगवान को 56 व्यंजन जितनी ही प्रिय है।

माखन मिश्री यशोदा मैया भगवान श्री कृष्ण को बचपन में माखन मिश्री खिलाती थीं। इसलिए कान्हा जी के भोग में माखन मिश्री जरूर रखें। 5 तरह के मेवे को मिलाकर भगवान को अर्पित करें। अगर हो सके तो इन मेवों को मिलाकर पाग या मिठाई बनाकर तैयार कर लें। भगवान कृष्ण इसे खाकर भी खुश हो जाते हैं।  भगवान को खुश करना है तो धनिया पंजीरा का भोग जरूर लगाएं। इन चीजों को मिलाकर भगवान को चढ़ाने से भगवान उतना ही खुश होते हैं जितना 56 व्यंजन को चढ़ाने से होते हैं। तो धनिया की पंजीरी भी इसमे शामिल है। पंचामृत घी, दूध, दही, शहद, मेवा से मिलकर बने पंचामृत को कान्हा जी को अर्पित करें। पंचामृत का भोग भगवान को बेहद प्रिय है। शहद इसके साथ ही कान्हा जी को शहद प्रिय है। बच्चे के जन्म पर उसे शहद चटाने की मान्यता है। इसलिए कान्हा के जन्म पर उन्हें शहद का भोग जरूर लगाएं।

जन्माष्टमी पर न करें ये गलतियां

– जन्माष्टमी के दिन घर के द्वार से किसी को खाली हाथ न जाने दें. अपने सामर्थ्ये के अनुसार अन्न और वस्त्र का दान करें.
– तामसिक भोजन का प्रयोग बिल्कुल न करें. सात्विक भोजन का सेवन करें.
– शराब या मांसाहार का सेवन न भूलवश भी न करें.
– भूल से भी किसी पशु या पक्षी को नुकसान न पहुंचाएं.

इन दिव्य मंत्रों का करें जाप (Sri Krishna Mantra)
  • कृं कृष्णाय नमः
  • – ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
  • – ओम क्लीम कृष्णाय नमः
  • – गोकुल नाथाय नमः
  • – ऊँ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम:

 

विज्ञापन
Web Title: Today krishna janmashtami will be celebrated with great pomp and
End of Article