देवभूमि हिमाचल में रिश्ते हुए कलंकित, ​शिव नगरी चंबा में पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म ।। Chamba News

Patrika News Himachal
2 Min Read
जिला चंबा में रिश्ते तार-तार होने का यह मामला अपने आप में चौकाने वाला है। देवभूमि हिमाचल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार किया। अदालत ने कथित आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हुआ है। नाबालिक लड़की ने अपने पिता व चाचा पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर कथित आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार किया। वीरवार उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर भेजा। मामले की पुष्टि एसपी चंबा ने की।

बाप व चाचा ने उसके साथ कई बार किया रेप
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां ने पुलिस थाना पहुंच कर यह शिकायत की। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके बाप व चाचा ने उसके साथ कई बार रेप किया। उन्होंने उसे धमकाया था कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। यही वजह रही कि वह डर से मुंह नहीं खोला। नाबालिक ने बताया कि हिम्मत जुटा कर उसने अपनी मां को पूरी जानकारी दी।  

पुलिस ने मां-बेटी के बयान बाद दो अरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मां और बेटी का बयान दर्ज करने के बाद तुरंत प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया। वीरवार को उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर भेजा तो साथ ही पुलिस ने इस मामले की तह तक जाने में जुट गई है। जल्द ही अपनी जांच प्रक्रिया को पूरा कर पुलिस मामले को अदालत के समक्ष पेश करेगी।   ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

Chamba News In Hindi, Latest चंबा न्यूज़।। Chamba News in Hindi – चंबा समाचार।। Chamba Breaking News चंबा की ताज़ा ख़बर।। Chamba Latest News Today

Patrika News Himachal
सर्दियों में स्नोफॉल का उठाना चाहते है मजा , छुट्टियों में जरूर बनाएं फैमिली के साथ प्लान || Best Places To Visit In Winters