Himachal Bus Accident || हरिपुरधार के पास गहरी खाई में समाई बस, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल
Himachal Bus Accident || हिमाचल की पहाड़ी सड़कों पर एक बार फिर मौत बनकर उतरी रफ्तार ने कई घरों की खुशियां छीन ली हैं। सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
Himachal Bus Accident || हादसा हरिपुरधार बाजार से कुछ दूरी पहले हुआ, जहां शिमला से कुपवी जा रही बस अचानक संतुलन खो बैठी और करीब 200 मीटर नीचे खाई में समा गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Himachal Bus Accident || प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस जैसे ही हरिपुरधार के नजदीक पहुंची, एक तीखे मोड़ पर चालक का नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते बस सड़क से फिसलती हुई गहरी ढलान में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
Himachal Bus Accident || स्थानीय स्तर पर मिल रही सूचनाओं के अनुसार इस हादसे में 7 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिन्हें खाई से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
Himachal Bus Accident || हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और बिना किसी देरी के बचाव कार्य में जुट गए। दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण राहत कार्य बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। लोग रस्सियों और स्थानीय साधनों की मदद से घायलों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कई घायलों को कंधों और अस्थायी स्ट्रेचर के जरिए ऊपर सड़क तक लाया गया।
Himachal Bus Accident || सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। एंबुलेंस सेवाएं भी सक्रिय कर दी गई हैं। गंभीर रूप से घायलों को रेफर करने की तैयारी चल रही है। प्रशासन की प्राथमिकता इस समय सभी फंसे यात्रियों को जल्द से जल्द बाहर निकालना और उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।





