मेरी पांगी

Pangi Ghati News || आ​खिरकार नींद से जागा प्रशासन, मॉल रोड किलाड़ में अ​तिक्रमण करने पर होगा 20 हजार का जुर्माना

पांगी : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण किलाड़ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 7 दिसंबर 2023 को हुई बैठक के मुद्दों पर चर्चा की व कार्यों का अवलोकन किया गया।  आवासीय आयुक्त ने खंड विकास कार्यालय को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण किलाड़ क्षेत्र के अंतर्गत […]
An image of featured content
This is the caption text

पांगी : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण किलाड़ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 7 दिसंबर 2023 को हुई बैठक के मुद्दों पर चर्चा की व कार्यों का अवलोकन किया गया।  आवासीय आयुक्त ने खंड विकास कार्यालय को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण किलाड़ क्षेत्र के अंतर्गत कूड़ा निष्पादन संयंत्र स्थापित करने हेतु भूमि चयन के लिए 15 दिनों का समय दिया।

उन्होंने मुख्यालय किलाड़ में वन धन केंद्र स्थापित करने जिसमे स्थानीय क्लस्टर लेवल फेडरेशन अपना उत्पाद रख सके, के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण किलाड़ के अंतर्गत दुकान दिलवाने के आदेश दिए। उन्होंने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण किलाड़ के अंतर्गत टेक्सी स्टैंड किलाड़ के जल्द टेंडर करवाने और टेक्सी स्टैंड में सुलभ शौचालय बनवाने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए।

उन्होंने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग चम्बा (टी.सी.पी.) के अधिकारीयों को वर्किंग सीजन में पांगी का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और माल रोड किलाड़ में सर्दियों के मौसम में सड़क पर ईमार्तों से बर्फ गिरने से जान माल का नुकसान रोकने के लिए स्नो गार्ड लगवाने के निर्देश दिए। 
बैठक में सदस्यों की मांग पर आवासीय आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग पांगी को माल रोड किलाड़ की स्थिति को जल्द सुधारने और सड़क की टारिंग करने के आदेश भी दिए। आवासीय आयुक्त द्वारा सड़क के इर्द गिर्द सामान रखने, जो सड़क मार्ग को अवरुद्ध करे जैसे रेता, बजरी, सरिया आदि के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और बीस हजार तक का जुर्माना करने के सख्त आदेश भी जारी किए।

बैठक में उपमंडलाधिकारी पांगी रमन घरसंगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राम रत्न शर्मा,अधिशाषी अभियंता विद्युत् विभाग संतोष शर्मा, घनश्याम शर्मा सहायक नगरयोजनाकार चम्बा (टी.सी.पी.),सतीश शर्मा प्रधान किलाड़-1, केदार नाथ प्रधान किलाड़, रंजना चोपडा प्रधान करयास, कुशला शर्मा प्रधान करेल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

विज्ञापन
Web Title: Pangi ghati news finally the administration woke up from sleep