Chamba Pangi News: पांगी के लोगों का इंतजार खत्म, साच में खुलेगी नई उप-तहसील, CM सुक्खू ने पूरी की अपनी घोषणा
Chamba Pangi News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में चंबा के पांगी की साच पंचायत में नई उप-तहसील खोलने को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से घाटी की 9 से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के उपमंडल पांगी के 9 पंचायतों के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में पांगी तहसील के साच में एक नई उप-तहसील खोलने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इस फैसले से न सिर्फ स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, बल्कि इससे पांगी में प्रशासनिक अधिकारियों को भी मजबूती मिलेगी।
अब किलाड़ जाने का झंझट खत्म
अब तक साच, मिंधल, पुर्थी, शौर, कुमार और सेचू नाला जैसी करीब 9 पंचायतों के लोगों को अपने छोटे-बड़े राजस्व और तहसील से जुड़े कामों के लिए मुख्यालय किलाड़ जाना पड़ता था। इसमें उनका काफी समय और पैसा बर्बाद होता था। लेकिन अब साच में ही उप-तहसील खुल जाने से इन सभी पंचायतों के हजारों लोगों को घर के पास ही सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसी साल हिमाचल दिवस के मौके पर किलाड़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में साच में उप-तहसील खोलने की घोषणा की थी। कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही उन्होंने अपने वादे को पूरा कर दिया है। सरकार के इस फैसले से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए साच पंचायत के प्रधान दीना नाथ ने सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी, जिसे सुक्खू सरकार ने पूरा किया है। नई उप तहसील के खुलने से अब लोगों के जरूरी काम बिना किसी परेशानी के और समय पर हो सकेंगे। सरकार ने उप-तहसील के सुचारू संचालन के लिए जरूरी पदों को बनाने और उन्हें भरने की भी मंजूरी दे दी है।
Web Title: new sub tehsil in sach pangi himachal cabinet approval 286908
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:51 AM