होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Chamba Pangi News: हरा मटर पांगी के किसानों के लिए बना वरदान, आमदनी बढ़ाने का बना जरिया

admin
admin
08:57 AM 05 Apr 2026
Share
Chamba Pangi News: हरा मटर पांगी के किसानों के लिए बना वरदान, आमदनी बढ़ाने का बना जरिया

पांगी: ​जिला चंबा के जनताजीय क्षेत्र पांगी के कृषि विभाग के सर्वेक्षण अनुमान के मुताबिक इस साल पांगी उपमंडल से प्रदेश और देश की अलग अलग मंडियो में करीब 12 करोड़ का मटर गया सड़क सुबिधा अच्छी होती, समय पर नजदीक के मंडियो में पहुँचता या फिर पांगी में कृषि मंडी मार्केटिंग यार्ड होता तो किसानों को और अच्छे रेट मिल सकते थे। जिससे उनकी आर्थिक स्तिथि में और सुधार होता।

मटर की खेती पांगी के किसानों की आर्थिकी का बहुत बड़ा साधन बनता जा रहा है। हर साल पांगी मटर के बीज की मांग में बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि इसकी अच्छी पैदावार हो रही जिससे किसानों की आर्थिकी में भी मजबूत हो रही है। कृषि विभाग द्वारा पांगी के किसानों को मटर के साथ नगदी फसलों फूलगोभी, बन्द गोभी, पता गोभी, ब्रोकली और टमाटर के बीज भी दिये जाते हैं इस से किसानों को अतरिक्त आय हो सके। इस वर्ष पांगी में सिंचित असिंचित करीब 416 हेक्टेयर कृषि भूमि पर 500 कुटल मटर की बीजाई की गई थी।

पांगी का मटर ऑफ सीजन में आता है। खरीद दार खेतो में आकर मटर की खरीद दारी करते हैं। किसानों से उनके खेतो में मटर तो खरीदा जाता है लेकिन मंडियो के बराबर अच्छा दाम नहीं मिलता है। जिसका का कारण सडके अच्छी न होना, पांगी में सब्जी मंडी मार्केटिंग यार्ड न होना भी है छोटे किसानों द्वारा उपज को पांगी से बाहर ले जाना मुश्किल होता है। कृषि विभाग की माने तो इस साल किसानों ने जितना मटर का बीज विभाग लिया था। उसका आंकलन किया जाए तो पांगी में करीब 21-22 करोड़ का मटर हो सकता।

पिछले तीन वर्षो से पांगी में मटर के बीज की जो डिमांड में बढ़ोतरी यह दर्शाती है पांगी के किसान मटर की खेती पर ध्यान देकर अपनी आमदनी को बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2022-23 में 266 कुंटल, 2023-24 में 500 कुंटल मटर का बीज किसानों ने कृषि विभाग से लिया वर्ष 2024-25 की लिए 650 कुंटल बीज की डिमांड किसानों ने कृषि विभाग को दी थी जोकि विभाग की गोदाम में पहुँच गया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस एम एस नरेश नायक कृषि विभाग पांगी ने बताया कि हर साल मटर की पैदावार में बढ़ोतरी हो रही है इस साल पांगी से 12 करोड़ का मटर प्रदेश और देश की मंडियो में गया। वर्ष 2024-25 की लिए किसानों ने 650 कुंटल की डिमांड दी थी जोकि गोदाम में पहुँच गए हैं। इस बार विभाग ने बंदगोभी, पत्तागोभी, फूलगोभी ब्रोकली के साथ ब्रोकली के साथ टमाटर का बीज देना भी सुनिश्चित किया है। 

End of Article
Web Title: chamba pangi news green peas became a boon for the
Published On: Apr 05, 2026 | 08:57 AM