Chamba Pangi News: पांगी में 108 आरसीसी हटाई तो 50-60 कर्मियों पर रोजगार का संकट, बीआरओ ने दिया अश्वासन

Chamba Pangi News: 108 आरसीसी में पुर्थी से किलाड़ के बीच कार्य कर रहे कर्मीयों में हुकम चंद, अजीत सिंह, संजीव कुमार, सुगू राम, अमर नाथ, राम नाथ, राजेंद्र, प्रताप सिंह, देवी सिंह, सुरेश, शिव चरण, सुरजीत, हीरा सिंह, अश्वनी, गणेश, भानी चंद, मनोज, रमेश और योगराज ने बताया कि 108 आरसीसी को डिसचार्ज किए जाने से उनके साथ काम कर रहे करीब 50 से 60 कर्मचारियों का रोजगार प्रभावित होगा।
Chamba Pangi News 108 50 60
Chamba Pangi News 108 50 60
विज्ञापन
Chamba Pangi News: पांगी। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी बीआरओ सड़क पर कार्य कर रही 108 आरसीसी को पांगी से हटाने की तैयारी ने स्थानीय कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। बीआरओ की ओर से 20 सितंबर तक शौर से किलाड़ के बीच कार्य कर रही 108 आरसीसी को डिसचार्ज कर वापस काजा शिफ्ट किया जा रहा है। 108 आरसीसी के साथ काम कर रहे करीब 50 से 60 कर्मचारियों का कहना है कि टुकड़ी के पांगी से हटने के बाद उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। कर्मचारियों ने बताया कि रोजगार प्रभावित होने की स्थिति में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। पांगी घाटी में 108 आरसीसी के आने के बाद सड़क निर्माण कार्य में तेजी आई है। इससे पहले इस हिस्से में 94 आरसीसी कार्य कर रही थी। पिछले करीब 30 वर्षों से लाहौल से पांगी-किलाड़ तक सड़क को पक्का करने का कार्य कछुए के भांति चला हुआ था। लेकिन जैसे ही पुर्थी से किलाड़ तक 108 आरसीसी को जिम्मेदारी मिली तो उसके बाद सड़क निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी। महज एक साल में शौर से बंबल तक करीब 30 किलोमीटर सड़क को पक्का किया गया। ऐसे में अब 108 आरसीसी को पांगी से हटाने की तैयारी के बाद सड़क निर्माण कार्य और रोजगार को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

108 आरसीसी में पुर्थी से किलाड़ के बीच कार्य कर रहे कर्मीयों में हुकम चंद, अजीत सिंह, संजीव कुमार, सुगू राम, अमर नाथ, राम नाथ, राजेंद्र, प्रताप सिंह, देवी सिंह, सुरेश, शिव चरण, सुरजीत, हीरा सिंह, अश्वनी, गणेश, भानी चंद, मनोज, रमेश और योगराज ने बताया कि 108 आरसीसी को डिसचार्ज किए जाने से उनके साथ काम कर रहे करीब 50 से 60 कर्मचारियों का रोजगार प्रभावित होगा। कर्मचारियों ने बीआरओ और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि पांगी घाटी के कर्मचारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए 108 आरसीसी को पांगी से हटाया न जाए, ताकि उनका रोजगार बना रहे और सड़क निर्माण कार्य भी जारी रह सके। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए बीआरओ के शिमला में तैनात चीफ इंजीनियर केके शर्मा ने बताया कि 108 आरसीसी की टुकड़ी में काम कर रहे कर्मचारियों को नहीं निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाहौल से पांगी तक सड़क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बीआरओ की ओर से 94 आरसीसी और 108 आरसीसी में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।