Chamba Pangi News || किलाड़ बाजार में कल भाजपा निकालेगी आक्रोश रैली, सुक्खू सरकार के ​खिलाफ होगा विरोध

Chamba Pangi News ||  पांगी:  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में बुधवार को भाजपा मंडल पांगी की ओर से प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस आक्रोश रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत पांगी घाटी के लोग मौजूद रहेंगे। आक्रोश रैली भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर की अगुवाई […]
Chamba Pangi News || किलाड़ बाजार में कल भाजपा निकालेगी आक्रोश रैली, सुक्खू सरकार के ​खिलाफ होगा विरोध
This is the caption text

Chamba Pangi News ||  पांगी:  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में बुधवार को भाजपा मंडल पांगी की ओर से प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस आक्रोश रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत पांगी घाटी के लोग मौजूद रहेंगे। आक्रोश रैली भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर की अगुवाई में निकाली जाएगी। यह आक्रोश रैली भाजपा कार्यालय से होकर मुख्यालय किलाड़ बाजार से लेकर आवासीय आयुक्त पांगी  तक निकाली जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूरा हुआ है जिसको लेकर बीते दिन कांग्रेस द्वारा धर्मशाला में एक भव्य समारोह का आयोजन किया हुआ था। भाजपा मंडल पांगी द्वारा यह आक्रोश इस भव्य समारोह को लेकर निकली जा रही है।  भाजपा मंडल अध्यक्ष पांगी प्रकाश ठाकुर का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार को 1 साल का वर्ष हो चुका है लेकिन घाटी में 1 साल के भीतर कांग्रेस सरकार की ओर से कोई विकास कार्य नहीं किया गया है।

इसके अलावा पिछले पांच दिनों से घाटी की 19 पंचायत में बिजली आपूर्ति बाधित पड़ी हुई है जिसको लेकर भी सरकार द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया है । उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से पांगी में चल रही बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए हैं लेकिन धरातल पर देखा जाए तो सर्दियां नजदीक आते ही घाटी की जनता को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है

विज्ञापन