Government Jobs HP: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जून से जुलाई तक संस्थान ने पांच कैडरों में रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हुए थे। आवेदन की छंटनी पूर्ण हो गई है। अब योग्य लोग लिखित परीक्षा देंगे। आपकों बता दें कि NIST में गैर शिक्षक पद लगभग पांच साल से खाली हैं।
Government Jobs HP: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Technology) यानि (NIT) में गैर शिक्षक वर्ग में 84 पदों पर बंपर भर्ती निकली हुई है। इसके लिए भर्ती परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दीगई है। जिसमें 20 सितंबर, 21 सितंबर और 22 सितंबर को परीक्षा होगी। परीक्षा से तीन दिन पहले admit card download किए जा सकेंगे। 13 सितंबर से सिटी सूचना स्लिप और परीक्षा केंद्र वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहली बार भर्ती परीक्षाओं को संचालित किया है। NIST में विभिन्न पदों, जैसे कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक, भरे जाएंगे।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में इन पदों पर होगी भर्ती : Government Jobs HP
एनआईटी में निजी सहायक के एक पद, वरिष्ठ साइंटिफिक अधिकारी के दो, साइंटिफिक एवं तकनीकी अधिकारी के दो पद, कनिष्ठ सहायक के 12 पद, वरिष्ठ सहायक के चार पद, फार्मासिस्ट का एक पद, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक के दो पद, अधीक्षक के दो पद, जेई के दो पद, तकनीकी सहायक के 18, तकनीकी सहायक के 22 पद और वरिष्ठ तकनीशियन के 11 पद भरे जाएंगे।
किस पद के लिए कितने आवेदन
पद | आवेदन |
तकनीकी सहायक | 1017 |
निजी सहायक | 42 |
साइंटिफिक अधिकारी | 70 |
तकनीकी अधिकारी | 279 |
कनिष्ठ सहायक | 661 |
वरिष्ठ सहायक | 460 |
कनिष्ठ अभियंता | 242 |
फार्मासिस्ट | 76 |
वरिष्ठ तकनीशियन 552
सूचना सहायक 120 स्पोर्ट्स सहायक 43 |