भोपाल: देखा जाए तो शादी आज हिन्दू समाज में एक सात जन्मों का बंधन बन जाता है। ऐसी ही एक अनोखी शादी की इस खबर को पढ़कर आज भी हैरान हो जाओगे। दरसल मध्य प्रदेश के पुछीकरगुवा गांव एक कुत्ते जिसका नाम गोलू है और एक कुतिया जिसका नाम रश्मि के साथ करवा दी। शादी को भी हिंदू रीति-रिवाज के साथ करवा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में करीब पांच सौ लोगों ने भाग लिया और बड़ी धूम धाम के कुत्ते की इस शादी को मनाया गया। दसासल इस शादी के पिछे गांव वासियों की एक मान्यता है। बताया जा रहा है उक्त गांव पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहा है। और ग्रामीणों ने इस समस्या को दूर करने के लिए कुत्ते और कुतिया की शादी करवाई है।
इन गांव वालों का मानना है कि अगर दो मूक जानवरों की शादी करवा दी जाए तो इंद्रदेव खुश हो जाते हैं। इतना ही नहीं इस अनोखी शादी में करीब पांच सौ लोगों को भोजन करवाया गया। और पानी की इस समस्या से निजात पाने के लिए कुत्ते के मालिक आशोक यादव ने बताया कि गांव में पीने के लिए भी पानी नहीं है। अशोक यादव ने बताया कि गांव में पीने के पानी की दिक्कत बनी हुई है, जिससे लोगों की सहमति से दोनों की शादी रचाई गई। इसके साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि ग्राम में खुशहाली रखे और ग्राम में पीने के पानी के मसले से छुटकारा दिलाएं।