देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में करीब 1 लाख 53 हजार नए केस, 839 लोगों की गई जान

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,52,879 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,33,58,805 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में ही 839 लोगों की जान चली गई है। देश में कुल मौतों की संख्या 1,69,275 हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,08,087 है। वहीं, इलाज के बाद कुल 1,20,81,443 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कुल 10,15,95,147 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।