नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। भारत में कोरोना से अब तक 1,06,90,279 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1,53,751 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये है
कि 1,03,58,328 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,73,731 है।भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 12,689 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,89,527 हुई। 137 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,724 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,76,498 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,03,59,305 है।