देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के बीच टनल में फंसे लागों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चलाया गया है। वहीं आज सुबह तक जोशीमठ में तपोवन टनल से अब तक कुल 11 शव बरामद किए जा चुके हैं। आपदा के बाद जिले में कुल 58 शव बरामद किए जा चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 फरवरी रविवार का दिन चमोली में आई आपदा में लगभग 200 लोग लापता हो गए थे। वहीं इसके बाद देश कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया था।
#UPDATE Uttarakhand: A total of 11 bodies recovered from Tapovan tunnel in Joshimath of Chamoli district so far; 58 bodies in total. 146 more bodies yet to be found. pic.twitter.com/SI143qZb5P
— ANI (@ANI) February 16, 2021
वहीं न्यूज एजैंसी व अधिकारियों के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में आपदा प्रभावित चमोली में बचाव अभियान खत्म हो सकता है। उस समय तक हम सब कुछ कवर कर सकते हैं। लेकिन अगर जरूरत पड़ी, तो बचाव अभियान और अधिक दिनों तक जारी रह सकता है। अगले एक महीने तक भी। आपदा के बाद से अभी भी कई लोग लापता हैं। वहीं सुरंग में भी कई लोग लापता है। लापता के लोगों के परिजन आपने के इंतजार में बैठे हैं।