मंडीहिमाचल

Himachal News || मंडी के करसोग में तेज तूफान से रसोई घर पर गिरा पेड़, 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल करसोग में उप तहसील पांगणा के तहत ग्राम पंचायत मशोगल के भुंडल में देर शाम आए तेज तूफान से रसोई के ऊपर पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त रसोईघर में पिता व पुत्र दो…
An image of featured content
This is the caption text

मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल करसोग में उप तहसील पांगणा के तहत ग्राम पंचायत मशोगल के भुंडल में देर शाम आए तेज तूफान से रसोई के ऊपर पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त रसोईघर में पिता व पुत्र दो ही लोग ही थे, वहीं व्यक्ति की पत्नी पशुओं का चारा डालने गई थी। उसी समय तेज तूफान की वजह से  घर के साथ एक विशाल काय मोहरु का पेड़ अचानक उखड़ कर आंगन में बनी रसोई घर की छत के ऊपर  गिर गया।  इस हादसे में घर मालिक 42 वर्षीय नारद पुत्र परस राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं  नारद का 16 वर्षीय पुत्र  विनय कुमार घायल हो गया। जिसे प्रथिमक उपचार के लिए करसोग सिविल अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।

वही मृतक का  पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है  प्रधान ग्राम पंचायत मशोगल मुर्तु देवी ने बताया कि नारद के  परिवार में चार ही सदस्य थे। नारद बहुत गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता था  और मेहनत व मजदूरी से  परिवार का चलता था। उन्होंने बताया कि नारद परिवार में पत्नी,  एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। नायब तहसीलदार पांगणा रूप लाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देर शाम को हादसे की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर  हल्का पटवारी को मौके पर भेजा गया। इस दौरान पाया गया कि मकान व रसोई घर पर मोहरु का विशालकाय पेड़ तूफान के कारण गिरा था।

इस हादसे में एक व्यक्ति नारद राम की मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र 16 वर्षीय पुत्र घटना में घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए नागरिक चकित्सालय करसोग लाया गया है। उन्होंने बताया पीड़ित परिवार को 25 हजार  की फोरी राहत दी गई है। वहीं  घायल युवक के इलाज के लिए 5 हजार की राहत राशी प्रदान की गई है । उन्होंने बताया कि जल्द ही प्राकलन तैयार कर परिजनों को बाकी राहत प्रदान की जाएगी

विज्ञापन
Web Title: Himachal news tree fell on kitchen house due to strong
End of Article