अभी-अभीक्राइम न्यूजमंडी

Himachal Mandi News: मंडी में 3 भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर हुआ राख, एक घंटे में पूरी जिंदगी की संप​त्ति राख

Himachal Mandi News:  मंडी:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की निहरी तहसील के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत पौड़ाकोठी के मशेरन गांव में एक आग लगने की घटना सामने आई हुई है। इस घटना में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई, जब पूरा…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Mandi News:  मंडी:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की निहरी तहसील के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत पौड़ाकोठी के मशेरन गांव में एक आग लगने की घटना सामने आई हुई है। इस घटना में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई, जब पूरा परिवार सो रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक इसे काबू में तब लाया गया जब मकान का सब कुछ नष्ट हो चुका था।

इस भीषण आग से तीनों भाइयों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। विभागीय टीम आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। देररात को आग लगने के बाद स्थानीय लोग भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग के चपेट में आने से 16 कमरों वाला पूरा मकान राख में तब्दील हो गया।यह तीनों भाई मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे, और इस आग ने उनकी जिंदगी की कमाई को नष्ट कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करना शुरू किया। साथ ही, पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी है।

रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी के सोशल इमरजेंसी रिस्पांस वालंटियर दिले राम ने जानकारी दी कि रात करीब 12 बजे के आसपास आग लगी, जिसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, और प्रभावित परिवार को तत्काल मदद की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Web Title: Fire in mandi
End of Article