मंडीहिमाचल

Himachal Road Accident News || मंडी में 400 मीटर गहरी खाई में लुढ़की कार, 33 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

Himachal Road Accident News ||  सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी  (District Mandi of Himachal Pradesh) के दायरे में आने वाले उपमंडल सुंदरनगर (Subdivision Sundernagar) में चरखड़ी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। चरखड़ी से करीब एक किलोमीटर पीछे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Road Accident News ||  सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी  (District Mandi of Himachal Pradesh) के दायरे में आने वाले उपमंडल सुंदरनगर (Subdivision Sundernagar) में चरखड़ी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। चरखड़ी से करीब एक किलोमीटर पीछे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। हादसे में कार चालक युवक की मौते पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खूबराम (33) पुत्र टेकचंद गांव चरखड़ी उपतहसील (Charkhadi sub-tehsil) निहरी उपमंडल सुंदरनगर के रूप में हुई है। बुधवार रात खूबराम प्रेसी से चरखड़ी अपने घर आ रहा था। घर पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर पहले ही उसकी कार अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई और कार पूरी तरह जल गई। हादसे का पता लगते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक खूबराम दम तोड़ चुका था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। खूबराम घर का इकलौता चिराग था और एक बेटा व बेटी का बाप था। डीएसपी सुदंरनगर भरत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार में खूबराम अकेला ही था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Web Title: Car rolled into 400 meter deep ditch in mandi
End of Article