अभी-अभीमंडीहिमाचल

Himachal News: हिमाचल में 50 वर्षीय महिला की हत्या, संदिग्ध हालात में रेन शेल्टर से बरामद हुआ शव

Himachal News: मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला हुआ है। घटना बीते दिन देररात की है। महिला का शव सोमवार सुबह को बराम किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया हुआ है। घटना जिला मंडी के  जोगिंद्रनगर की है। जहां पर एक 50…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal News: मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला हुआ है। घटना बीते दिन देररात की है। महिला का शव सोमवार सुबह को बराम किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया हुआ है। घटना जिला मंडी के  जोगिंद्रनगर की है। जहां पर एक 50 वर्षीय महिला का का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है

सोमवार सुबह करीब सात बजे, स्थानीय पुलिस को मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर से लगभग एक किलोमीटर दूर रेन शेल्टर में बरामद शव की सूचना मिली। थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमें घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची हैं। हत्या की आशंका के कारण मंडी से फोरेंसिक टीम भी जोगिंद्रनगर चली गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला जोगिंद्रनगर की बताई जा रही है, डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया। पुलिस जांच अभी भी जारी है। मौत के कारणों को जल्द ही पता लगाया जाएगा। महिला की मौत का मामला भी पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन (Superintendent of Police Mandi Soumya Sambashivan)  ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Web Title: 50 year old woman murdered in himachal
End of Article