LIC

LIC Smart Pension Plan: LIC ने गरीबों के लिए शुरू की नई स्कीम, सिर्फ एक बार भरें प्रीमियम, उम्रभर पाएं पेंशन!

LIC Smart Pension Plan: स्मार्ट पेंशन योजना (Smart Pension Plan) के नाम की एक नई स्कीम भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शुरू की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कीम की शुरूवात एम. नागराजू, वित्तीय सेवा सचिव और एलआईसी के सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने किया हुआ है। यह एक सिंगल प्रीमियम (Single Premium) योजना है, जिसमें…
LIC Smart Pension Plan:
LIC Smart Pension Plan:
HIGHLIGHTS
  • स्मार्ट पेंशन योजना की खास बातें:
  • यह पॉलिसी कौन खरीद सकता है?
  • पेंशन के लिए विकल्प
  • LIC पॉलिसीधारकों के लिए विशिष्ट लाभ

LIC Smart Pension Plan: स्मार्ट पेंशन योजना (Smart Pension Plan) के नाम की एक नई स्कीम भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शुरू की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कीम की शुरूवात एम. नागराजू, वित्तीय सेवा सचिव और एलआईसी के सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने किया हुआ है। यह एक सिंगल प्रीमियम (Single Premium) योजना है, जिसमें आप जॉइंट या सिंगल पेंशन का लाभ ले सकते हैं। इसमें तत्काल पेंशन का भी विकल्प भी इसमें दिया गया है।

स्मार्ट पेंशन योजना की खास बातें:

  • फाइनेंशियल सिक्योरिटी (Financial Security): यह योजना आपको रिटायरमेंट (Retirement) के बाद आर्थिक सुरक्षा देती है.
  • एकमुश्त प्रीमियम (One-Time Premium): इस योजना में एक बार निवेश करने पर आपको पेंशन मिलती रहेगी. पेंशन पाने के लिए एक बार में पूरा प्रीमियम भरना होगा.
  • विभिन्न पेंशन विकल्प (Annuity Options): इसमें कई तरह की पेंशन योजनाएं दी गई हैं.जैसे सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ एन्युइटी (Annuity) के विकल्प उपलब्ध हैं जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है.
  • लिक्विडिटी ऑप्शन (Liquidity Options): इसमें आंशिक या पूरी निकासी की सुविधा दी गई है.
  • न्यूनतम निवेश: इस योजना के तहत न्यूनतम निवेश 1 लाख रुपये है.
  • लोन सुविधा: पॉलिसी शुरू होने के 3 महीने बाद लोन की सुविधा दी जाती है..

यह पॉलिसी कौन खरीद सकता है?

18 साल से 100 साल के लोग इस योजना में निवेश कर सकते हैं।

पेंशन के लिए विकल्प

इस योजना में पॉलिसीधारक को मासिक, तिमाही, छमाही, और सालाना पेंशन लेने का विकल्प मिलेगा।

LIC पॉलिसीधारकों के लिए विशिष्ट लाभ

बेहतर एन्यूटी रेट का लाभ आपको मिलेगा अगर आप पहले से ही LIC पॉलिसीधारक हैं या किसी दिवंगत पॉलिसीधारक के नॉमिनी हैं।

यह योजना कहाँ से खरीदें?

LIC की वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदने के अलावा, आप इस योजना को ऑफलाइन एलआईसी एजेंट, POSP-Life Insurance और कॉमन सर्विस सेंटर (Common Public Service Centers) से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Web Title: Lic smart pension plan
End of Article