अभी-अभीकुल्लूहिमाचल

Himachal bus accident || हिमाचल में निजी बस सड़क हादसे की ​शिकार, बाल-बाल बचे सवार यात्री

Himachal bus accident || हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से मंडी जा रही एक निजी बस हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में चार यात्री घायल हो गए है। चालक की सुझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया हुआ है। 
An image of featured content
This is the caption text

कुल्लू:  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से मंडी जा रही एक निजी बस हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में चार यात्री घायल हो गए है। चालक की सुझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया हुआ है।  सोमवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे कुल्लू से मंडी आ रही एक निजी बस पंडोह डैम के साथ लगते पीवीसी मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। लेकिन इस हादसे में गनीमत यह रही कि बस ब्यास नदी में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू से मंडी आ रही अंजली ट्रांसपोर्ट की इस बस में हादसे के समय लगभग 25 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि तीन-चार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। जबकि अन्य सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले बस का एक टायर सड़क में एक गड्ढे में घुस गया। जिसके कारण बस का कोई पुर्जा टूट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। बस के पलटने से घटना स्थल पर खड़ी एक कार इसकी चपेट में आई। जिसके कारण कार का शीशा भी टूट गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पंडोह अस्पताल से एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और आंशिक रूप से घायलों को पंडोह पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Web Title: Private bus becomes victim of road accident in himachal
End of Article