Education/Jobकिन्नौर

Himachal Jobs: सुपरवाइजर व सुरक्षा जवान के 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार

Himachal Jobs: रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16500 से 19000 रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Jobs: रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16500 से 19000 रुपए प्रतिमाह होगा।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर, वजन 56 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 09 अक्टूबर 2023 को उप रोजगार पूह, 10 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 11 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय निचार प्रातः 11:30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Web Title: Recruitment for 150 posts of security personnel and supervisor
End of Article