अभी-अभीकाँगड़ाहिमाचल

Student Murdered || हिमाचल में एकतरफा प्यार ने ली छात्रा की जान, पुलिस रिमांड में हत्यारे प्रेमी ने किया इस बात का खुलासा

Student Murdered || धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में पढ़ने आई लाहौल-स्पीति की छात्रा की हत्या के मामले में अपडेट सामने आई है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनको बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों युवकों को 15 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों में […]
An image of featured content
This is the caption text

Student Murdered || धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में पढ़ने आई लाहौल-स्पीति की छात्रा की हत्या के मामले में अपडेट सामने आई है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनको बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों युवकों को 15 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों में तेंजिन चुलदीम पुत्र नोमांग शेरिग और पदमा दोर्जे उर्फ पीडी पुत्र तेंजिन लबांग निवासी रंगरिक तहसील व थाना काजा जिला लाहौल-स्पीति शामिल हैं।

दोनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस वारदात के कारणों का पता लगाएगी। दोनों युवकों को पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने नोरबूलिंग्का (सिद्धपुर) से गिरफ्तार किया है। छात्रा के साथ दोनों का मिलना-जुलना था और ये उसे कमरे में भी आया करते थे। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत फतेहपुर में छात्रा की हत्या से सनसनी फैल गई है। ये छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी जो कि फतेहपुर के समीप नोरबूलिंग्का (Norbulingka) में किराये के कमरे में रह रही थी। छात्रा लाहौल-स्पीति जिला की रहने वाली थी। छात्रा की हत्या किसने कब और क्यों की इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि छात्रा की हत्या गला घोंटकर की गई है क्योंकि उसके गले में शॉल लिपटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार नोरबूलिंग्का (Norbulingka) में 11 दिसंबर (सोमवार) की रात छात्रा के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसका शव कमरे में देखा और इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना धर्मशाला से टीम मौके पर पहुंची। छात्रा कमरे में मृत पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। मौके से छात्रा का फोन भी बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। मामले की सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे। छात्रा की आयु करीब 18 साल बताई जा रही है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को देर रात मिली जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

तेंजिन चुलदीम पुत्र नोमांग शेरिग और पदमा दोर्जे उर्फ पीडी पुत्र तेंजिन लबांग निवासी रंगरिक तहसील व थाना काजा जिला लाहौल-स्पीति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच से पता चला है कि वारदात के समय कमरे में छात्रा के अलावा और लोग भी मौजूद थे। एसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी कब्जे ले लिया है। पुलिस फोन में चैटिंग खंगालेगी और इसकी सीडीआर मंगवाएगी। इसी के साथ छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक किए जाएंगे।

विज्ञापन
Web Title: The girl student was murdered out of one sided love the accused made many revelations during police interroga