सुपर स्टोरी

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक रेगिस्तान, आदमी को निगलने के लिए है बदनाम

नई दिल्ली:  सऊदी अरब के रुब अल-खली को दुनिया का सबसे खतरनाक रेगिस्तान कहा जाता है। यह इंसान को जिंदा निगलने के लिए बदनाम है। पिछले दिनों यहां तेलंगाना के शहजाद नाम के व्यक्ति की मौत हो गई।  तेलंगाना के शहजाद 3 साल से सऊदी अरब के अल हसा क्षेत्र में एक टेलीकॉम कंपनी में […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  •  रेगिस्तान से निकलने की सारी कोशिश हुई नाकाम
  • सबसे खतरनाक रेगिस्तानों में से कुछ हैं:

नई दिल्ली:  सऊदी अरब के रुब अल-खली को दुनिया का सबसे खतरनाक रेगिस्तान कहा जाता है। यह इंसान को जिंदा निगलने के लिए बदनाम है। पिछले दिनों यहां तेलंगाना के शहजाद नाम के व्यक्ति की मौत हो गई।  तेलंगाना के शहजाद 3 साल से सऊदी अरब के अल हसा क्षेत्र में एक टेलीकॉम कंपनी में काम कर रहे थे। पांच दिन पहले वह एक सहकर्मी के साथ रुब अल-खली रेगिस्तान गए थे। 

 रेगिस्तान से निकलने की सारी कोशिश हुई नाकाम

शहजाद की गाड़ी का जीपीएस डिवाइस खराब हो गया। ईंधन खत्म हो गया। फोन में सिग्नल नहीं आ रहा था। सुरक्षित जगह पहुंचने की उनकी सारी कोशिशें बेकार हो गईं।  भूखे-प्यासे और इंसानी बस्ती से कई मील दूर दोनों अंत में रेगिस्तान में समा गए। रुब अल-खली दुनिया का सबसे बड़ा रेतीला रेगिस्तान है। रुब अल-खली रेगिस्तान 2,50,00 वर्ग मील में फैला है।  रुब अल-खली रेगिस्तान बिच्छू, कई तरह के जहरीले सांप और खतरनाक मकड़ियों का घर है। यह रेगिस्तान अपने नमक के मैदानों के लिए भी जाना जाता है।

नमक के मैदान रेगिस्तान के वे इलाके हैं जहां कभी समुद्र था। समय के साथ समुद्र का पानी भाप बनकर उड़ गया और नमक जमीन पर रह गया। नमक के मैदान रेत के टीलों के बीच हैं।  नमक के मैदानों को सबखास कहा जाता है। यहां गाड़ी चलाना बेहद कठिन होता है। इस क्षेत्र की यात्रा कर चुकीं रजिया अली के अनुसार सबखास के कुछ हिस्से इतने नरम हैं कि कारें फंस जाती हैं।रेगिस्तान के बड़े हिस्से में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता। इंटरनेट कनेक्शन मिलना तो और दूर की बात है। अत्यधिक गर्मी और रेत के खसकते टीले से परेशानी और बढ़ जाती है। 

सबसे खतरनाक रेगिस्तानों में से कुछ हैं:

  • सहारा रेगिस्तान: यह अफ्रीका में स्थित है और दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है। इसका तापमान दिन में 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और रात में शून्य से नीचे गिर सकता है।
  • गोबी रेगिस्तान: यह एशिया में स्थित है और अपने तेज़ तापमान और कम आर्द्रता के लिए जाना जाता है। इसका तापमान दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और रात में शून्य से नीचे गिर सकता है।
  • मोहावे रेगिस्तान: यह उत्तरी अमेरिका में स्थित है और अपने तेज़ तापमान और कम आर्द्रता के लिए जाना जाता है। इसका तापमान दिन में 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और रात में शून्य से नीचे गिर सकता है।
विज्ञापन
Web Title: This is the worlds most dangerous desert infamous for swallowing