यूटीलिटीसुपर स्टोरी

SBI Amrit Kalash: गजब की है SBI की एफडी स्कीम, 7.60% तक ब्याज के साथ मिल रहा बंपर ऑफर

SBI Amrit Kalash: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने पर ग्राहकों को एक निश्चित अवधि के बाद गारंटीड इनकम मिलता है। अगर आप भी निकट भविष्य में शॉर्ट टर्म के लिए इन्वेस्ट करके बंपर मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर लैंडर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI),…
An image of featured content
This is the caption text

SBI Amrit Kalash: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने पर ग्राहकों को एक निश्चित अवधि के बाद गारंटीड इनकम मिलता है। अगर आप भी निकट भविष्य में शॉर्ट टर्म के लिए इन्वेस्ट करके बंपर मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर लैंडर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), अपनी 400 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर करती है, जिसमें ग्राहकों को अधिकतम 7.60 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। इस पॉपुलर स्कीम का नाम एसबीआई अमृत कलश (SBI Amrit Kalash) है। बता दें कि एक बार फिर इस स्कीम की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बैंक ने इसकी डेडलाइन को अब 31 मार्च, 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है।

कई बार बढ़ानी पड़ी स्कीम की डेडलाइन

बता दें कि बैंक ने एसबीआई अमृत कलश स्कीम को पहली बार 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था। इस समय बैंक ने इसकी डेडलाइन 30 जून, 2023 तय की थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दिया गया। एक बार फिर इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए बैंक ने इसकी डेडलाइन को 31 मार्च, 2024 तक बढ़ाया। इसके बावजूद भी इस स्कीम की पॉपुलैरिटी काम ना होते देख बैंक को इसकी डेडलाइन 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ाना पड़ा। अब ग्राहक इस स्कीम में 31 मार्च, 2025 तक निवेश कर सकते हैं।

इस स्कीम में मिलता है 7.60 प्रतिशत तक ब्याज

बता दें कि एसबीआई अमृत कलश एक 400 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 7.10 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। दूसरी ओर, सीनियर सिटीजन ग्राहकों को इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर 50 बेसिस प्वाइंट अधिक यानी 7.60 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। बता दें कि इस स्कीम के तहत ग्राहक अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं।

इस तरह से खुलता है इस स्कीम में खाता

एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम में इन्वेस्ट करने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी किसी भी ब्रांच में जा सकते हैं। इसके लिए आपके डॉक्यूमेंट के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद बैंक से आपको इस स्कीम के लिए एक फॉर्म मिलेगा, जिसको भरने के बाद ही आपका खाता खुल जाएगा।

विज्ञापन
Web Title: Sbi amrit kalash
End of Article