Kaun Banega Crorepati 15 || 7 करोड़ का वो सवाल जिसका जवाब देने से चूका 12 साल का बच्चा, आप जानते हैं?

Kaun Banega Crorepati 15 ||  वर्तमान में, बच्चे कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन को अपनी जानकारी से प्रेरित कर रहे हैं। शो बहुत पसंद किया जा रहा है। अब शो और भी खास होगा। शो को एक यंगेस्ट करोड़पति मिल गया है, जो एक करोड़ रुपये जीतकर 7 करोड़ रुपये के सवाल पर पहुंच […]

Kaun Banega Crorepati 15 || 7 करोड़ का वो सवाल जिसका जवाब देने से चूका 12 साल का बच्चा, आप जानते हैं?

Kaun Banega Crorepati 15 ||  वर्तमान में, बच्चे कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन को अपनी जानकारी से प्रेरित कर रहे हैं। शो बहुत पसंद किया जा रहा है। अब शो और भी खास होगा। शो को एक यंगेस्ट करोड़पति मिल गया है, जो एक करोड़ रुपये जीतकर 7 करोड़ रुपये के सवाल पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं कौन हैं जूनियर करोड़पति जो एक करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रचते हैं। कौन बनेगा करोड़पति 15 के जूनियर स्पेशल वीक में इतिहास रचा गया है. हरियाणा के मयंक सीजन 15 पहले जूनियर खिलाड़ी हैं जो करोड़पति बने हैं.

क्या था 7 करोड़ का सवाल? || Kaun Banega Crorepati 15 ||

12 साल के मयंक ने अपनी सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हुए गेम खेला और करोड़पति बने. मयंक को 1 करोड़ रुपयों के साथ चमचमाती कार भी गिफ्ट में मिली है. करोड़पति बनने के बाद मयंक इमोशनल हो गए थे. तब उन्हें बिग बी ने संभाला. सदी के महानायक मयंक का शानदार गेम देखकर इंप्रेस हुए. मयंक से 1 करोड़ के लिए सवाल पूछा गया था- किस यूरोपीय मानचित्रकार को वो मानचित्र बनाने का श्रेय दिया जाता है, जिसमें नए खोजे गए मालद्वीप को ‘अमेरिका’ नाम दिया गया था?

इसके तीन ऑप्शन थे- अब्राहम आर्टेलियस, जेरार्डस मर्केटर,  जियोवन्नी बटिस्टा एग्रीसी, मार्टिन वाल्डसीमुल्लर. इसका सही जवाब था- मार्टिन वाल्डसीमुल्लर. एक करोड़ तो मयंक जीते लेकिन 7 करोड़ के सवाल पर वो अटक गए थे. क्या था 7 करोड़ का वो मुश्किल सवाल और क्या है सही जवाब, चलिए जानते हैं. 7 करोड़ का सवाल था- सूबेदार एनआर निक्कम और हवलदार गजेंद्र सिंह को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान किस शहर में आपूर्ति पहुंचाने के लिए रूस द्वारा रेड स्टार के आदेश से सम्मानित किया गया था? इसके ऑप्शन थे- A. तब्रिज, B सिडॉन, C बटूमि, D अल्माटी. इस सवाल का सही जवाब है-  A यानी तब्रिज. मयंक को 7 करोड़ के इस सवाल को लेकर कोई आइडिया नहीं था. इसलिए उन्होंने क्विट करने की ठानी. बिग बी ने उन्हें करोड़पति बनने पर ढेरों बधाई दी.

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग