सुपर स्टोरी

Chamba Pangi HRTC Driver Story || पांगी में HRTC चालक हेमराज अपनी जान हथेली पर रखकर यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाता

Chamba Pangi HRTC Driver Story || पांगी: केलांग डिपू के दायरे में आने वाले सब डिपू किलाड़ पांगी में सेवाएं दे रहे एचआरटीसी के चालक हेमराज ठाकुर पांगी घाटी की तंग सड़कों पर पिछले दो सालों से सेवाएं दे रहे हैं। हेमराज का कहना है कि पहली बार सर्दियों के सीजन में घाटी में अपनी […]
An image of featured content
This is the caption text

Chamba Pangi HRTC Driver Story || पांगी: केलांग डिपू के दायरे में आने वाले सब डिपू किलाड़ पांगी में सेवाएं दे रहे एचआरटीसी के चालक हेमराज ठाकुर पांगी घाटी की तंग सड़कों पर पिछले दो सालों से सेवाएं दे रहे हैं। हेमराज का कहना है कि पहली बार सर्दियों के सीजन में घाटी में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांगी घाटी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सभी चालकों व परिचालकों के लिए सर्दियों के लिए ड्रेसिंग किटे दी गई है।

जो उन्हें ठंड के साथ घाटी के लोगों को उनके मंजिल तक पहुंचाने में चालकों का साथ देती है। हेमराज अपने 10 सालों के करियर में आज दिन तक पांगी घाटी की जैसी सड़क नहीं देखी, यहां पर चालक को अपनी जान को हथेली पर रखकर यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्याएं उस समय आती है जब बस अचानक कहीं बीच रास्ते में खराब हो जाती है।

विज्ञापन