Himachal News: घायल बेहोश गर्भवती को अस्पताल से पीजीआई कर दिया रेफर, एंबुलेंस में हुई सफल डिलीवरी

2 Min Read

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सड़क हादसे में घायल बेसुध गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस कर्मियों ने सफल प्रसव कराया है। गर्भवती महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया था। एकाएक हुई प्रसव पीड़ा के बीच बेसुध महिला को पीजीआई के रास्ते आनंदपुर साहिब के पास एंबुलेंस कर्मी महिला के भगवान बन गए। और महिला ने प्रसव के बाद एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। महिला और नवजात पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

अभी सभी ग्रुप जॉइन करें
खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
सरकारी नौकरी के लिए ग्रुप से जुड़ें Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

 चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी की 22 वर्षीय रोमिता (वर्तमान में बाथड़ी जिला ऊना) वीरवार शाम को सायं पांच बजे अस्पताल पहुंची। इस बीच गुरपला में उसे एक कार ने टक्कर मार दी। रोमिता हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया।

EMT Vinod Kumar ने उच्च चिकित्सकों  से लिया परामर्श
108 एंबुलेंस हरोली के EMT विनोद कुमार और पायलट प्रदीप कुमार मरीज को क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। लेकिन रोमिता को रेफर करने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी पीजीआई ले गए। उस समय, श्री आनंदपुर साहिब के पास जाकर बेहोशी की हालत में उसका प्रसव दर्द बढ़ गया। EMT Vinod Kumar ने उच्च चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया।बाद में उन्होंने महिला को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा। यहां भी महिला का हाल खराब है।

TAGGED:
Share This Article
×