राशिफल

Weekly Rashifal 20-26 January 2026 || पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

Weekly Rashifal 20-26 January 2026 || पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह। यह राशिफल आपको देगा आपके इस सप्ताह की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह।
Weekly Rashifal 20-26 January 2026 || पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह
Aaj Ka Rashifal

मेष : यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। छोटे व्यवसाय करने वालों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। धार्मिक यात्राओं या सामाजिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। सितारे मेहनती और दृढ़ संकल्प विद्यार्थियों के पूर्णतया अनुकूल हैं। फार्मा, मेडिकल, डिजाइनिंग और होटल मैनेजमेंट विषय से जुड़े विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने के आसार हैं।

वृष : अटके हुए काम बनते चले जाएंगे और समाज में आपका यश और मान भी बढ़ेगा। कार्य स्थल पर भी माहौल अच्छा रहेगा। ग्रहों की युति रोमांस के काफी अच्छे योग बना रही है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को अच्छे रिश्ते आएंगे और परिवार में मांगलिक कार्य भी होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा और पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।

मिथुन : इस सप्ताह सूर्य देव आप पर अपनी पूरी कृपा बरसाएंगे। शुभ समाचारों से मन खुश रहेगा। प्रोमोशन का योग भी बनेगा और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। घर में विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और आप कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। नई संपत्ति या नया वाहन खरीदने के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कर्क : परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की कोई उपलब्धि आपको रोमांचित करेगी। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते भी आएंगे। कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। रोमांस के मौके मिलेंगे और लव लाइफ बेहतर होगी। साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो वह लाभदायक रहेगी।

सिंह : कार्य में प्रगति आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। घर की साज-सज्जा पर खर्च कर सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बन सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए खास तौर पर समय अनुकूल है। डिजाइनिंग व कला क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं विशेष लाभ प्राप्त करेंगी।

कन्या : शनि देव और देवगुरु बृहस्पति आप पर पूरी तरह मेहरबान रहने वाले हैं और आर्थिक पक्ष भी आपका बेहतर होगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और आपकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ेगी। प्रोमोशन या वेतन वृद्धि के योग भी बनेंगे और अगर आप नौकरीपेशा हंै तो अपनी पसंदीदा जगह पर तबादला करवाने में भी आप कामयाब रह सकते हैं। कोई प्रभावशाली व्यक्ति भी आपका मददगार बनेगा।

तुला : यह सप्ताह आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आप नौकरी हासिल करने या कोई उद्योग लगाने के लिए प्रयासरत हैं, तो इन दिनों में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों को भी लाभ मिलने के आसार हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक : कार्य की अधिकता से थोड़ा असहज महसूस करेंगे। सांझा व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। नए संपर्क बनेंगे। स्वास्थ्य नरम- गर्म रहेगा। स्वभाव में तेजी रह सकती है लेकिन कार्यस्थल पर किसी विवाद को तूल न दें और न ही बहस में पड़ें। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग को विशेष सफलता मिलेगी।

धनु : इस सप्ताह आपको अच्छी खबरें मिलेगी। शादी योग्य जातकों को उपयुक्त वर मिलेगा। नई जॉब की ऑफर आ सकती है। पदोन्नति के योग भी बने हुए हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक पक्ष सुखद रहेगा । संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास रंग लाएंगे। विदेश यात्रा के योग भी बने हुए हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। अपने खान-पान की आदतें बदलें।

मकर : आलस्य को त्याग कर प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कोई नई रिलेशनशिप शुरू हो सकती है जो आपको रोमांचित करेगी, लेकिन स्वयं को विवादों से दूर रखना आपके हित में रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना मित्र आपको सरप्राइस दे सकता है। शुभ कार्यों पर व्यय होगा।

कुंभ : कोई सुखद आश्चर्य आपके इंतजार में है। देवगुरु बृहस्पति की आप पर पूरी कृपा बनी रहेगी और शनि देव भी आप पर मेहरबान रहेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत शानदार रहने वाला है और मेहनत का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान की तरफ से कोई उपलब्धि मन को हर्षित कर सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन : यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। कोई मुराद पूरी हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से मिलने की भी संभावना है। कहीं से धन प्राप्ति का संकेत भी मिल रहा है। अपने विचारों को संतुलित रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य कमोबेश सही रहेगा। यात्रा सुखद नहीं रहेगी। अगर आप अपने कार्य स्थिति को लेकर असंतुष्ट हैं तो इस बात को सार्वजनिक न करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।

विज्ञापन