Aaj ka Rashifal 8 March 2024 || महाशिवरात्रि पर कन्या राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा लाभ

Aaj ka Rashifal 8 March 2024 || महाशिवरात्रि पर कन्या राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा लाभ
राशिफल, Today Rashifal In Hindi, Horoscope Today

मेष

आज व्यापारी वर्ग को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। सत्यनिष्ठा और धैर्यपूर्वक दिन बिताने की सलाह दी जाती है। बॉस के साथ मजबूत संबंध स्थापित होंगे। बकाया धन आज वापस मिल सकता है। घर का माहौल भी सामान्य ही रहेगा। 

वृष

आज किसी सामाजिक संस्था से भी जुड़ सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स के प्रति आकर्षित रहेंगे। भविष्य को लेकर योजनायें बनायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तीर्थ यात्रा के विषय में कुछ योजना बना सकते हैं।

मिथुन

आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्राओं से आपको बचना चाहिए। घर के लोगों के साथ बहस हो सकती है। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। विचारों की उधेड़बुन में दिन बीतेगा। भोग-विलास में धन का अपव्यय हो सकता है।

कर्क

आज जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में अनुमान से अधिक अच्छी सफलता मिलेगी। व्यवस्थित और अनुशासित जीवनशैली का अनुसरण करेंगे। पूर्व में की गयी आपकी मेहनत आज रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो सकती है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं।प्रतिद्वन्दियों के साथ विवाद हो सकता है। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में राहत मिलेगी।

कन्या

आज आपके कार्यक्षेत्र में अचानक से आपकी स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी। संतान को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। मनोरञ्जन में धन खर्च होगा। परिवार में किसी सदस्य को लेकर चिन्ता रहेगी। प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र का शेड्यूल अचानक बदल सकता है। आपको भी अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। काम में मन न लगने के बावजूद काम करना पड़ेगा।

वृश्चिक

आज नए क्रियेटिव आइडियाज से काम आसानी से पूरा कर लेंगे। यात्राओं का भरपूर आनंद उठायेंगे। आपके व्यक्तित्व में सन्तुलन रहेगा। लोग आपके उदार और विनम्र व्यवहार की काफी प्रशन्सा करेंगे। समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी।

धनु

आज मन में किसी विषय विशेष के गूढ़ ज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होगी। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना आज जरूरी होगा। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों को आज अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। काम उचित समय पर पूरे नहीं होंगे।

मकर

आज प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। व्यवसाय में साझेदारों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। एक साथ अनेक कार्य करने की कोशिश न करें। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और समर्पण बढ़ेगा। नई संपत्ति या घर लेने के विषय में विचार हो सकता है।

कुंभ

आज मन में नकारात्मक चिन्तन उत्पन्न होगा। घुटनों में तकलीफ बढ़ सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। अपने संकल्प और विचारों को लेकर शंका उत्पन्न होगी। नींद में कमी के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

मीन

आज मित्रों से उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। शेयर मार्केट और लॉटरी आदि से फायदा मिल सकता है। चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करेंगे। धर्म-कर्म में आप विशेष रुचि लेने वाले हैं।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग