राशिफल

Rashifal 7 November || आज कई स्रोतों से होगा धन का आगमन, पार्टनर को देंगे सरप्राइज, इस काम से बनाएं दूरी

Rashifal 7 November || मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। वृष राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम…
An image of featured content
This is the caption text

Rashifal 7 November ||
मेष राशि-
 मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में संयमित रहें। आय के नवीन स्रोत्र विकसित हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च अधिक होंगे। माता का साथ मिल सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें।

सिंह राशि- अति उत्साहित होने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आयेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।Rashifal 7 November

कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का अभाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की समस्याओं के प्रति ध्यान दें। आय में कमी एवं खर्च अधिक हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। भाइयों का साथ मिलेगा। आत्‍मसंयत रहें। तरक्‍की के योग हैं।

वृश्चिक राशि– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु राशि– मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से परेशान भी रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि– बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। सन्तान को कष्ट होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कुंभ राशि– मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। निराशा के भाव रहेंगे। यात्रा के योग हैं।

मीन राशि– कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवाद से बचें। सम्पत्ति के रखरखाव एवं सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी अज्ञान भय से परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

विज्ञापन
Web Title: Rashifal 7 november
End of Article