Rashifal 30 September: शनिदेव की कृपा से 3 राशियों की उलझने कम होंगी, लक्ष्मी आने के योग

Rashifal 30 September: हम आपको शनिवार 30 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे […]

Rashifal 30 September: शनिदेव की कृपा से 3 राशियों की उलझने कम होंगी, लक्ष्मी आने के योग

Rashifal 30 September: हम आपको शनिवार 30 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। साथ ही आप इसमें सफल भी हो सकते हैं। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करनी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें। नौकरी में तरक्की के पूरे-पूरे आसार बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। घर में किसी भी तरह के बदलाव का विचार कर रहे हैं तो इस बदलाव से पहले परिवार के बड़े लोगों की राय लेना न भूलें। आपका कोई दोस्त किसी जरूरी काम के लिए मददगार होंगे। दांपत्य जीवन में संबंध और भी ज्यादा मधुर होंगे। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका दिन व्यर्थ जाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने निजी मामलों में भी सावधान रहना होगा। आपको सुख व समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी मित्र से लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। बिना किसी खास प्रयास के आप आसानी से सभी कार्यों को पूरा कर लेंगे और अपनी समस्याओं के समाधान ढूंढेंगे। वाद-विवादों से दूर ही रहने का प्रयास करें, आपकी कुंडली के नकारात्मक ग्रह झगड़ा कराने वाले हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको परिणाम की ज्यादा फिक्र किये बिना अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका सामान चोरी हो सकता है। आपको शासन व सत्ता का भी गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। कारोबार में नए आयाम खुलते हुए नजर आएंगे, आपको अपने व्यापार के विस्तार की प्लानिंग करनी चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होने के योग हैं। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। दिनभर व्यस्तता भी रहेगी। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे। घर में वृद्धावस्था से गुजर रहे लोगों की तबियत नरम रहेगी, उनकी सेवा करने से नहीं चूकना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रियजनों से अनबन हो सकती हैं, मन शांत रखें। धन और मान को लेकर सतर्क रहें। आप ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। तथा मन को भी संयमित रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने भाई-बहनों और माता-पिता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आपका व्यवसाय अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो। जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगर साबित होगा। पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। संतान सुख संभव है। अतिरिक्त खर्चों का भार बना रहेगा। कहीं उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद संबंधित मामलों का निपटारा होगा। कई कार्यों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। दिन भर ज्यादा काम करने के बावजूद आप परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी। दूसरों की मदद के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके दोस्त आपके दृढ़ निश्चय को देख कर आपसे बहुत प्रभावित होंगे। नौकरी में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। आपके अच्छे व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मानसिक चंचलता के रहते निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए की गई कड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस समय को आत्मचिंतन में व्यतीत करें। नेगेटिव ना सोचे पॉजिटिव सोचना बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके लिए आपके जीवनसाथी से आपको जो प्यार मिला है, वह आपको सकारात्मकता से भर देगा। वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। अपने कामों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा। नौकरी में सम्मान प्राप्त हो सकता है। कोई आपकी भावनाओं और उदारता का फायदा उठा सकता है। घर, कार आदि से जुड़े कागजात साथ रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने घर की साज सजावट में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बनायेंगे।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग