Rashifal 24 October: दशहरे पर 30 साल बाद बन‌ रहा है दुर्लभ योग, इन 6 राशियों पर होगी धनवर्षा

Rashifal 24 October विजयादशमी का पर्व ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास है। इस वर्ष दशहरे पर 30 साल बाद शनि अपनी राशि कुंभ में रहेंगे, जिससे शश राजयोग बना हुआ है। हम आपको मंगलवार 24 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल का निर्माण […]

Rashifal 24 October: दशहरे पर 30 साल बाद बन‌ रहा है दुर्लभ योग, इन 6 राशियों पर होगी धनवर्षा

Rashifal 24 October विजयादशमी का पर्व ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास है। इस वर्ष दशहरे पर 30 साल बाद शनि अपनी राशि कुंभ में रहेंगे, जिससे शश राजयोग बना हुआ है। हम आपको मंगलवार 24 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। घर में आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही रखें। पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से भी नुकसान हो सकता है। जिसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा जिंदगी की एहमियत का एहसास होगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Rashifal 24 October: दशहरे पर 30 साल बाद बन‌ रहा है दुर्लभ योग, इन 6 राशियों पर होगी धनवर्षा
रिश्तों में सुधार के लिए आज का दिन अच्छा है। अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। आसपास की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान रहेगा। युवाओं को कोई नौकरी मिलने का प्रस्ताव आ सकता है। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। बच्चों के साथ आपका दिन मजेदार गुजरेगा। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपनी जीवनशैली को बदलें लाभ होगा। निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। आज अप्रत्याशित सफलता दायक स्थितियां बन रही हैं। सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा तथा उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय हो सके तो टालें। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पैसे को कहीं फसाने से तो बचना होगा। आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपके लिए सरप्राइज लेकर आ सकता है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। आज आप अपनी बहन को उनकी मनपसंद चीज़ गिफ्ट कर सकते हैं। आप घर व बाहर लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। ज्यादा बड़े लाभ के चक्कर में किसी छुटपुट लाभ को न गंवाएं।

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: ले सकते हैं कोई जरूरी फैसला, परिवार का मिलेगा साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई नया प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। नए लोगों से जुड़ सकते हैं। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई काम सौंपा जाए, तो उसे जिम्मेदारी व मेहनत से करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपकी समाज सेवा मे भी रुचि बढ़ेगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता रहेगी। जो चाहेंगे वो होगा। नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें तथा दूसरों के मामले में ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें।

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 26 July 2024: नए काम की कर सकते हैं शुरुआत, मिलेगा अच्छा परिणाम, पढ़िए दैनिक राशिफल

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लवमेट के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। तरक्की और उन्नति के आसार हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह छुटपुट लाभ के अवसरों को पाकर अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकाल पाएंगे। आज आपकी किस्मत चमक सकती है। लेकिन सेहत की तरफ खास ध्यान रखें, कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें।

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही है। किसी को पैसा उधार न दें। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। संतान पक्ष की पढ़ाई और करियर की चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क मजबूत होंगे। छात्रों को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा होना चाहिए, इससे इनका प्रदर्शन बेहतर होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। खर्च पर नियंत्रण करें, जो बात आपको खराब लगे उस तरह का व्यवहार दूसरों के साथ ना करें। व्यापार की तरक्की के लिए नई-नई तकनीक का उपयोग करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको परिवार से भरपूर स्नेह मिलेगा और जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। गुस्सा करने की बजाय शांति से काम लें और प्यार से बच्चों को समझाएं। व्यावसायिक गतिविधियों में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी।

Rashifal

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कार्यस्थल पर आप पर गलत आरोप लग सकते है, सतर्क रहें। मानसिक तौरपर आप सक्रिय रहेंगे। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर दिखाई देता है। दिन व्यापारियों के लिए शुभ है। आप काफी प्रगति करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। पढ़ाई कर रहे जातकों को इस समय मिश्रित फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। कटु वचन बोलने और फिजूल खर्चों से बचें। बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं। अपने रिश्तों में अनुकूल संतुलन बनाकर रखना संतोषी जीवन का निर्माण करेगा। मनोरंजन के साधनों की ओर आपका ध्यान रहेगा। भाइयों और परिवार से सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज जो भी बोलें सोच समझकर, आपकी छोटी सी बात राई का पहाड़ बन सकती है। विद्यार्थियों बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। आप अपने भविष्य को सुधारने में लग जाएं। यह दिन आपके लिए थोड़ा कष्टप्रद साबित हो सकता है। कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। कार्यों में चल रहे अनावश्यक विलंब और रुकावट के कारण मूड कुछ खराब रह सकता है।

Focus keyword

Tags: