Rashifal 22 September: आज 6 राशियों को हैं धन लाभ मिलने के योग, व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे

Rashifal 22 September: हम आपको शुक्रवार 22 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे […]

Rashifal 22 September: आज 6 राशियों को हैं धन लाभ मिलने के योग, व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे

Rashifal 22 September: हम आपको शुक्रवार 22 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने का योग बन रहा है। आपके विरोधी आपका सामना नहीं कर पाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के प्रति समर्पण की भावना रहेगी। ऑफिस में पूरी तरह से संतुलित रहें। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी। कोई जरुरी सुझाव आपको मिलेगा। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Rashifal 22 September: आज 6 राशियों को हैं धन लाभ मिलने के योग, व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे
आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। कर्मचारियों और स्टाफ से मदद मिलेगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय किसी नए काम पर पैसा लगाना लाभदायक रहेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखना पड़ेगा। संगे संबंधी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने भाई-बहनों से मधुर संबंध बनाए रखें और किसी भी वाद विवाद को बढ़ने ना दें। याद रखें भाई बहनों की सहायता से ही आप आगे बढ़ पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। कोई ऑफिशियल की मीटिंग हो सकती है, जिसमें आपका विशेष योगदान रहेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। मन उलझन में रहेगी, कार्यों में बाधाएं आएंगी। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लोन, टैक्स आदि जैसे मामलों में कुछ उलझने आ सकती हैं। व्यवसाय से संबंधित सरकारी मामले सुलझेगे। अचानक होने वाली बातचीत या फोन पर संपर्क के बाद आप खुश हो सकते हैं। इस प्रसन्नता में कोई न कोई चुनौती या अवसर भी आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम लगेगा। आध्यात्म की ओर आज आपका झुकाव देखा जा सकता है और आप किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: ले सकते हैं कोई जरूरी फैसला, परिवार का मिलेगा साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। संतान के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। कलाकार तथा खिलाड़ी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे। संपत्ति से सम्बंधित कोई भी काम के लिए दिन अच्छा नहीं है। आईटी और बैंकिंग में जॉब करने वालों को संघर्ष करना पड़ेगा। नवयुकों को किसी कारणवश तनाव हो सकता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 26 July 2024: नए काम की कर सकते हैं शुरुआत, मिलेगा अच्छा परिणाम, पढ़िए दैनिक राशिफल

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को छुपाने के कारण तनाव पनप सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे, लेकिन ये व्यस्तता आपके काम पर भारी न पड़े, इसका ध्यान रखें। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके रिश्तों में दरार पड़ने की सम्भावना है। घर व बाहर आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। विदेशी कंपनियों से व्यापार में लाभ मिलेगा, किसी अपने से शुभ सूचना भी मिलने की संभावना है। समय अनुकूल चल रहा है अपने समय का सदुपयोग करना ही श्रेष्ठकर रहेगा। बैंकों से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घर परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। छात्रों और कामकाजी वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है, लेकिन आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए गतिशील होना चाहिए। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक उन्नति मिलेगी और समाज में उच्च पद-प्रतिष्ठा हासिल होगी। मित्रों के साथ अपनी समस्याओं पर चर्चा करेंगे तो सकारात्मक सुझाव प्राप्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नौकरी व व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगा। आप लेन-देन के मामले में आज सावधानी बरतें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी अनुभवी आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। पारिवारिक मामलों में दुसरों को प्रवेश न दें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आलस्य युवाओं के शरीर के लिए घातक साबित होगा, युवा अवस्था में तो उन्हें अधिक से अधिक शारीरिक श्रम करना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार से जुड़ी कुछ बड़ी जिम्मेदारियों को आप पूरा करेंगे और इन्हें पूरा करने के बाद आप खुद को मजबूत पाएंगे। आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं जिससे आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक्स, धातु और वाहनों के कारोबार से जुड़े लोग अच्छी कमाई करेंगे। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी अध्यापक के बताए दिशा निर्देश का पालन करते हुए पढ़ाई में अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपकी विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है, क्योंकि आपको वहां से कोई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से संबंधों में मधुरता आएगी। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां पाएंगे। मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक और घरेलू मामलों में धन खर्च होगा। आपकी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने पर विचार करेंगे। कला लेखन से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी।

Focus keyword