Rashifal 22 October: सूर्यदेव आज इन तीन राशियों को देंगे शुभ फल, होगा बंपर लाभ, पढ़ें राशिफल

हम आपको रविवार 22 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित […]

Rashifal 22 October: सूर्यदेव आज इन तीन राशियों को देंगे शुभ फल, होगा बंपर लाभ, पढ़ें राशिफल

हम आपको रविवार 22 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा। दूसरों के मामले में पड़ कर समय नष्ट ना करें। दोस्त आपको गलत रास्ता दिखा सकते हैं। रोमांस का मौसम आज कुछ ख़राब लग रहा है, क्योंकि आपका पार्टनर आज आपसे काफ़ी उम्मीदें लगाएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। अनजान लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर कुछ वाद-विवाद की भी स्थिति की आशंका है। आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। धन कमाने के नए अवसर मुनाफ़ा देंगे। नए कार्यों को हाथ में लेंगे तो उनमें सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप नए प्लान बन सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई ऐसा खतरा मौल लेने से बचना होगा जो आपकी स्थिति को व्यर्थ में जोखिम में डालता चला जाए। भाई-बहन का रिश्ता अटूट रहेगा। आपके मन में एक नई उमंग और उत्साह का संचार होगा।

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दबदबा बना रहेगा। योजना अनुसार काम होने में कुछ समस्या हो सकती है। व्यवसायिक स्थल पर कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन होंगे और जल्दी ही इसके शुभ परिणाम भी हासिल होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कुछ तनाव और चिंता आपको हतोत्साहित करेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में प्रगति होगी। आज पेश आ रही चुनौतियों को धैर्य से आसानी से समाप्त कर लेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहित करेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान होगा। अवसरों का लाभ उठाएंगे। जोखिम लेने की सोच रहेगी। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। बेकार के पचड़ों में पड़े रह सकते हैं। रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर बेहतर बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको तरक्की मिलने के आसार हैं। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई गलतफहमी हो सकती है। स्वभाव में गुस्से और आवेश जैसी स्थिति नुकसानदायक रहेगी। सेहत थोड़ी बिगड़ी रहेगी। व्यायाम करेंगे तो तबियत ठीक रह पाएगी। अपनी भावनाओं और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको सोच समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आप सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको अपनी बातों में फंसा सकता है। आप घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और बड़ों की बातों को पूरा मान देंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से अनबन सुलझ सकती है। सीने में विकार संभव है। प्रेम व संतान पक्ष मध्यम है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न होगी। कार्य में विलंब के भी योग हैं। कारोबारी मामलों में बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बनेगी। आज आपको अन्य स्रोत से भी धन लाभ होगा, और अन्य आय प्राप्ति के संसाधन बनेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिजनों और करीबियों में भरोसा बना रहेगा। स्वजनों के साथ स्मरणीय पल निर्मित होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज भवन सुख में वृद्धि होगी। हाथ आई चीज या कोई मौका आज फिसल सकता है। रोजगार में लाभ मिलेगा। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और संतान को भी उनके बारे में सिखाएंगे। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें सोच समझ कर कार्य करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।Rashifal

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। अचानक भाग्य वृद्धि के अवसर हैं। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कोई छोटी सी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बन सकती है। समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र से विचार विमर्श अवश्य करें। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। बिजनेस करते हैं, तो आज आप कुछ मामलों में उलझ भी सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। शांत चित्त से नए काम को आरंभ कर सकेंगे। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। अपना समय सकारात्मक गतिविधि के लोगों के साथ बिताएं और कुछ समय एकांत और आत्मनिरीक्षण में बिताएं। अपना पूरा ध्यान व्यावसायिक गतिविधियों पर दें। वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं। धन को लेकर ज्यादा नकारात्मक न हो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मनोरंजन कार्यों पर खर्च सकता है। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे।

 

Tags:

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग