Rashifal 20 October: मां दुर्गा की असीम कृपा से इन 8 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, पढ़ें

Rashifal 20 October: हम आपको शुक्रवार 20 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे […]

Rashifal 20 October: मां दुर्गा की असीम कृपा से इन 8 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, पढ़ें

Rashifal 20 October: हम आपको शुक्रवार 20 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप बस अपने काम पर गौर दें। यदि आप दिन की शुरुआत बहुत सकारात्मक विचारों से करते हैं तो दिन अच्छा हो सकता है। आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिखायी दे रही है। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Rashifal 20 October: मां दुर्गा की असीम कृपा से इन 8 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, पढ़ें
व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। आज के दिन आप किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपको अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है। आपको प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। आज के दिन किसी भी नए व्यापार की शुरुआत ना करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा। आज आपका कोई बड़ा काम संतान के सहयोग से पूरा होगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें और अपने साथी की भावनाओं का आदर करें। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ समय घर-परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में भी व्यतीत होगा। आय के नए स्रोत आपके पास आएंगे और आपके वित्त को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहे तथा कहीं भी वार्तालाप करते समय संयमित व्यवहार रखें।

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 26 July 2024: नए काम की कर सकते हैं शुरुआत, मिलेगा अच्छा परिणाम, पढ़िए दैनिक राशिफल

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: ले सकते हैं कोई जरूरी फैसला, परिवार का मिलेगा साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। आपका काम करने का तरीका बदलें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पैसों की कमी की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कर्जों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल मानसिक बल देगा। आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे और वे आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

संतान को आज सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अचानक से धन लाभ मिल सकता है। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आपके स्वास्थ्य में थोड़ा कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा। आज बाहर के खानपान से आपके पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत आप करेंगे। आप कोई नया प्लाट खरीदने का विचार अपने घर-परिवार के साथ मिलकर करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। अच्छी संगति का साथ दें, जिससे आप भी एक अच्छे नागरिक बनें और देश की सेवा करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे। आज आपको किसी रुके हुए काम के पूरा होने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, उन्हें किसी परीक्षा में सफलता मिलने से उनका व उनके परिवार का नाम रोशन होगा। आज छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज पारिवारिक सुख बना रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलने से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां धीमी होने के कारण आप अपनी योग्यता और मेहनत से अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा‌। पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता भी दूर हो सकती है। आलस्य के कारण किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। कार्य की अधिकता के कारण आपको मानसिक परेशानी रह सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। करियर को लेकर आज दिन उत्तम रहने वाला है। कला व कौशल से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलती दिख रही है।https://youtu.be/t2-VJ0weCPs

Focus keyword