Rashifal 18 October: आज बन रहे हैं शुभ योग, 6 राशियों को सभी क्षेत्रों में मिलेगी अपार सफलता

Rashifal 18 October: राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। आज के दिन तीन बड़े शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग बन […]

Rashifal 18 October: आज बन रहे हैं शुभ योग, 6 राशियों को सभी क्षेत्रों में मिलेगी अपार सफलता

Rashifal 18 October: राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। आज के दिन तीन बड़े शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग बन रहे हैं। जिसका शुभ प्रभाव छह राशियों पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 October 2023

 

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। रिश्तों में गहराई के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं के बारे में किसी को कुछ ना बताए। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम व सुदृढ़ स्थिति में रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज संतान की समस्या के विषय में चिंता पैदा होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मैडिटेशन करे जिससे आपका मन एकाग्र रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। काम को पूरी लगन से पूरा करें, आलस्य का त्याग करें। वित्त तथा कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कौशल की मांग पूरी करने के लिए आप जबरदस्त प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच का फल मिलेगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। आप दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगे एवं दूसरों से मधुर व्यवहार करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले आज सभी कार्य सावधानी पूर्वक करें। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पुराने किए हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें, जितनी जरुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जमीन-मकान, वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधानी रखें। रोजगार की तलाश कर रहे है, उन्हे आज कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। सेहत में भी सुधार हो सकता है। पुराने रोग दूर होंगे। किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत साथ देगी। दांपत्य जीवन में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको सुकून देगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों की कानूनी अड़चन दूर होगी। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी। सरकारी अटके हुए कार्यों में गति आएगी और अच्छा फायदा भी मिलेगा। मशीनों, कारखानों आदि से जुड़े व्यापार में नई सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। छात्रों को निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको सामाजिक क्षेत्र में आपको यशकीर्ति मिलेगी। खुद पर बोझ महसूस करेंगे। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिजनों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें। आप किसी भी चीज को करने से पहले उसके हानी और लाभ के बारे में भी सोचें। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे‌। अत्यधिक खर्च और चतुर वित्तीय योजनाओं से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दूसरों के मामलों में दखल देने से आपकी बदनामी हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे, लेकिन ये व्यस्तता आपके काम पर भारी न पड़े, इसका ध्यान रखें। बिना सोचे कार्य नहीं करें। शाम को तनाव के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए आविष्कार या योजना की आवश्यकता होगी। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर हो सकती है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार से आप परेशान रह सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की सम्भावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने घर परिवार में सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पैतृक मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आप अच्छा प्रमोशन पा सकते हैं। कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने रचनात्मक विचारों का उपयोग करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। जनकल्याण की भावना बनी रहेगी। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। खाली समय का सदुपयोग निःस्वार्थ सेवा में करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके नए कदम से जीवन बेहतर हो सकता है। घर परिवार में किसी पूजा पाठ में भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। आज के दिन आप अपने उदर रोग की समस्या को हल्के में ना लें।

 

 

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग