Rashifal 15 October: आज इन 3 राशियों पर अत्यंत प्रसन्न हो रहे हैं सूर्यदेव, जानें अन्य का हाल

Rashifal 15 October:हम आपको रविवार 15 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य […]

Rashifal 15 October: आज इन 3 राशियों पर अत्यंत प्रसन्न हो रहे हैं सूर्यदेव, जानें अन्य का हाल

Rashifal 15 October:हम आपको रविवार 15 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आपको मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। जिस काम को आपने छोड़ दिया था, उससे जुड़ी कोई बात आज हो सकती है। युवाओं को अपने भविष्य की योजना बनानी चाहिए। रुपये के हिसाब-किताब को लेकर कुछ संशय हो सकता है। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्च अधिक होने के योग हैं। कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज आप अपने मित्रों के साथ छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के साथ आज आप बहुत ही अच्छे समय का आनंद उठाएंगे। आप नया मोबाइल या वाहन खरीद सकते हैं। सहकर्मियों को समर्थन मिलेगा। आपको आज अपने शत्रुओं से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ आप समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे,लेकिन आपको माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको परेशान कर सकता है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। विचारों में सकारात्मकता लाएं। आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने कुछ कामों को फिर से शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। दांपत्य जीवन की खुशियाँ मिलेगी। शुभ समाचार मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हित चिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आ सकता है। आप अपना नया बिज़नेस स्टार्ट करेंगे, जिससे आपको अधिक लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आलस बिल्कुल ना करें। छात्रों को आज कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आज आप अपने व्यापार की कुछ पुरानी रुकी हुए डीलों को फाइनल करने के लिए लोगों से मिलेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उसके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको रुटीन कामों में किसी की मदद नहीं मिल पाएगी। आज आप थका हुआ महसूस करेंगे। भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। धन के नए स्रोत के रास्ते बनेंगे। जीवनसाथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। बिना वजह वाद-विवाद से बचें, इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। माता पिता के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। किस्मत और समय आपके फेवर में हो सकते हैं‌। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप कुछ जरूरी बदलाव भी करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र पर हो रहे तनाव से मानसिक शांति भंग न होने दें। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगा रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है। आपको आय के स्रोत मिलसे से धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी। क्रोध में आकर कोई पारिवारिक और व्यापारिक बड़ा फैसला ना लें तो बेहतर होगा। आज आपकी सेहत परेशान कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें। सतर्क और सचेत रहना जरूरी है। किसी भी निर्णय से पहले भली-भांति विचार कर लें। क्योंकि आपकी जल्दबाजी का लाभ विरोधी उठा सकते हैं। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। निकट संबंधी अथवा मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति भी बन रही है। रूपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरते। स्वास्थ पर ध्यान दें। कार्यकुशलता में बढ़ाेतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। मेहनत करने का समय है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। अविवाहित युवकों के लिए शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप अपने व्यापार की उलझनों को सुलझाने में ही व्यस्त रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अपने काम और शब्दों पर दौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। रचनाचत्मक कार्यों में प्रगति होगी। आपसी संबंधों में तनाव, विवाद और पारस्परिक अविश्वास को पनपने न दें। आज आप संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल कर लेंगे। आपको आज कोई सिर दर्द बदन दर्द आदि जैसी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है।

सुपर स्टोरी

Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List :  सितंबर लगभग आने वाला है, इसलिए अक्तूबर (october) में होने वाली बैंक छुट्टियों को जानना महत्वपूर्ण...
New Rules : 1st October से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा
GNSS System : टोल टैक्स देने वालों के लिए खु्शखबरी, अब हर गाड़ी में लगेगा GNSS सिस्टम, फाइल हुई तैयार!
UPSC Success Story: बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई कर बनी आईएएस अधिकारी
Good News : मोदी सरकार ने पलभर में खत्म कर दी बड़ी समस्या, 18 माह के एरियर को लेकर भर दी कर्मचारियों की झोली
E-Shram Card वालों की आई मौज, आनी शुरू हुई 3,000 रुपए महीना की किस्त!
बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटी केंद्र सरकार के SFOIO में असिस्टेंट डायरेक्टर