Rashifal 11 October: आज 6 राशियों के जीवन में रहेगी उथल-पुथल, परेशानी में आ सकते हैं, पढ़ें

Rashifal 11 October:  हम आपको बुधवार 11 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे […]

Rashifal 11 October: आज 6 राशियों के जीवन में रहेगी उथल-पुथल, परेशानी में आ सकते हैं, पढ़ें

Rashifal 11 October:  हम आपको बुधवार 11 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। सपनों का डर छोड़ें और अपने रोमांटिक साथी के साथ जुड़ें। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। दूसरों को धैर्य के साथ सुनें। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जोखिमपूर्ण निवेश कर सकते हैं। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे। मित्रों और पुराने परिचितों के सहयोग से आपका काम बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज काम में हर तरह से आपको आसपास वालों का सपोर्ट मिलेगा। उचित सलाह लें क्योंकि आपके पक्ष में लापरवाही हो सकती है। आपको अपने गुरुजनों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, लेकिन आप संतान को यदि कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो सकती है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा हो सकता है। गृहिणियां विशेष गौर रखें। नया व्यवसाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। कपड़ों की खरीदारी से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ प्रवास का आनंद उठा पाएंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। जल्दबाजी से बचें। आपका कोई छुपा हुआ राज लोगों के सामने आ सकता है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अकारण वाद विवाद हो सकता है। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक अथवा यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भावुकता पर नियंत्रण जरूरी है। किसी भी काम को इतना गंभीरता से न लें की वह बोझ बन जाए। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए अपनी पंसंद का काम करें। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है‌। आज अपने साथी की अनदेखी रिश्ते में तनाव को बढ़ा सकती है। बेहतर उन्नति के लिए आपके व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा‌। आपके कुछ अन्य मित्रों से संपर्क बढ़ेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको भाई बंधुओं के सहयोग से कोई नया काम करने को मिल सकता है। कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और परिवार के किसी सदस्य पर बड़ी मुसीबत आ सकती है। असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। परेशानी में आ सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कानूनी अडचनें आ सकती है। दाम्पत्य जीवन भी आपके लिए सुखद रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी वित्तीय योजना से जुड़े कार्यों पर अधिक ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। घर के रख-रखाव के कार्यों में आज व्यस्त रहेंगे। अगर आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है। हो सकता है जोश में आकर आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर बैठें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे। आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने से संबंधों में खटास आएगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात संभव है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। चिंता त्यागें बस इतना समझें कि जो होगा अच्छा होगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। साथ ही घर के बड़ों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कोई नया काम शुरू होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा संवाद बना रह सकता है। सावधानी से ड्राइव करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कई आवश्यक अनुबंध होंगे। आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ समय बितायें। जिस कार्य के प्रति बहुत अधिक प्रयास कर रहे थे। उससे संबंधी सफलता मिलने की उचित संभावना है। कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनका मार्गदर्शन काम आएगा। नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से ही पूरे होंगे। पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों को टैक्स और बीमे से जुड़े कामों पर गौर करने की जरूरत है। आप अपनी सोच और बुद्धि से हर समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। किसी संत या गुरु की संगति में रहने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम करने का आपका जोश जबरदस्त रहेगा। भवन पारिवारिक जीवन में किसी बात के प्रति बहस हो सकती है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। पुराने मुद्दे को लेकर संबंधियों के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति भी बन रही है। परंतु सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल जाएंगे। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग