Rashifal 10 October: आज 3 राशियों के लिए ठीक नहीं है ग्रह-स्थिति, नौकरी में कष्ट मिलेगा, पढ़ें

हम आपको मंगलवार 10 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित […]

Rashifal 10 October: आज 3 राशियों के लिए ठीक नहीं है ग्रह-स्थिति, नौकरी में कष्ट मिलेगा, पढ़ें

हम आपको मंगलवार 10 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आमोद- प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। यदि आप कॉलेज में है और किसी चीज़ में मेहनत की है तो उसका क्रेडिट आपके मित्र लेने की कोशिश कर सकते है। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और मान सम्मान प्राप्त होगा। अगर आप अपने दिमाग़ के दरवाज़े खुले रखें, तो कई उम्दा मौक़े आपको मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट लग सकती है। आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम गति से चलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। समय अनुकूल है। रुके हुए कार्य सुगमता से पूर्ण हो जाएंगे। सिर्फ अपने कार्यों को आगे के लिए ना टालें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। कारोबार में उन्नति होगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा घर तथा व्यवसाय में उचित सामान्य से बनाकर रखेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। निवेश की योजना बन सकती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। मीडिया तथा मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। घर परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

शारीरिक परेशानियों से आपको आज मुक्ति मिल सकती है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। पुराना रुका काम झट से निपट जाएगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला राजनेता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसान दायक हो सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपने किसी सीनियर से मदद ले सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप दिखावा करने से बचें। पार्टनर आपके प्रति उग्र हो सकता है‌। वाणी पर संयम रखें तो आपके लिए अच्छा होगा‌।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको बुजुर्गों और मित्रों की मदद मिलेगी। आपकी किसी नए मित्र से मुलाकात होगी। परिवार के साथ मिलकर आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे खुशियाँ आयेंगी। अपनी मेहनत और लगनशीलता से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। आज आप नया व्यापार किसी सहयोगी की मदद से स्टार्ट करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई बहनों से चल रहे अनबन आजाब बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। आज आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करके उसमें योग व व्यायाम को अवश्य शामिल करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। साझेदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा,लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय रुकना होगा। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज और परिवार में आपके विशेष कार्य की प्रशंसा होगी। सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से और सामंजस्य बनाकर रखने से सफलता प्राप्त होगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी संत या धार्मिक गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सावधान रहें, अत्यधिक भावुकता भी हानिकारक साबित हो सकती है।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग