Aaj Ka Rashifal 8 February 2021:आज धनु राशि वालों के बिगड़े हुये कार्य बनेंगे, आशानुकूल सफलता तथा सहयोग, जानिए आज का राशिफल

मेष (ARIES) : राजकीय सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों की कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दोपहर के बाद किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में सगे-संबंधियों से ज्यादा मित्र का सहयोग मिलेगा।

वृष (TAURUS) : राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अराजकतत्वों से दूरी बनाए रखें। घर में इलैक्ट्रानिक उपकरण के खराब होने से खर्च बढ़ सकते हैं। संतान के नकारात्मक व्यवहार से दुखी हो सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति कार्यों में सकारात्मक परिर्वतन लाएगी। कर्मचारियों के साथ मि​त्रवत व्यवहार बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। सफलता के योग बन रहे हैं।

Related Posts

कर्क (CANCER) : व्यापारी वर्ग वस्तुओं की खरीददारी से पूर्व अच्छी तरह से जांच-परख कर लें, धोखे की आशंका बनी हुई है। लेखन एवं साहित्य से जुड़े व्यक्तियों को कुछ विरोधाभास की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। मानसिक एवं शारीरिक कष्ट मिल सकता है।

सिंह (LEO) : घर में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। शाम के समय पत्नी से ​किसी बात को लेकर थोड़ा मुटाव बन सकता है किन्तु भावात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या (VIRGO) : एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। बुद्धिजीवों द्वारा सराहना की जाएगी। मन आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित होगा, शाम के समय किसी मन्दिर में कुछ पल बिता सकते हैं। आत्मिक सुख की अनुभूति होगी।

तुला (LIBRA) : कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आज सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। विद्यार्थियों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं से सम्पन्न जीवन व्यतीत करेंगे। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु आगामी समय में

अच्छा मुनाफा मिलेगा। अराजकता से दूर रहें। ग्राहकों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। परिवार में किसी सदस्य की बीमारी को लेकर मन चिंतित रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज के दिन प्रापर्टी एवं शेयर मार्केट में निवेश न करें, समय आपके विपरीत है। वित्तीय संबंधी मामलों में लेन-देन करते समय दस्तावेजों को भली-भांति पढ़ लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

मकर (CAPRICORN) : प्रभावशाली व्यक्तियों के सम्पर्क में रहने से रुके हुए कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो जाएंगे। महिला वर्ग अपनी नौकरी एवं व्यक्तिगत जीवन में उचित तालमेल बनाकर रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। संतान के करियर को लेकर कोई योजना बना सकते हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : घर-परिवार संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय बड़े-बुजुर्ग की सलाह अवश्य लें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। दोपहर के बाद वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं चोट लगने की आशंका बन सकती है। माता की सेहत में थोड़े सुधार की स्थिति बन रही है।

मीन (PISCES) : भविष्य संबंधी योजनाओं को मू​र्त रूप देने के लिए कुछ प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क स्थापित करेंगे जो आगामी समय में लाभदायक साबित होगा। जमीन-जायदाद संबंधी कोर्ट-कचहरी का मामला सुलझने में भी वक्त लगेगा। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।

Related Posts