Aaj Ka Rashifal 6 February 2021:क्लिक में जानिए अपना आज का राशिफल, इन राशि वाले लोगों को मिलेगी सफलता

मेष (ARIES) : कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य एवं संयम से काम लें। सफलता अवश्य मिलेगी। ससुराल पक्ष से कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खान-पान पर ध्यान रखें।

वृष (TAURUS) : घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल रहेगा। शाम को मनोरंजन संबंधी कोई कार्यक्रम बन सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कागजातों को संभालकर रखें, गुम होने की आशंका बन सकती है।

मिथुन (GEMINI) : आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा कार्यों को विस्तार रूप देने में सक्षम रहेंगे। बीमा, शेयर मार्किट में निवेश करना आगामी समय के लिए लाभदायक साबित होगा। माता-पिता से किसी बात पर थोड़ी मन-मुटाव की ​िस्थति बन सकती है।

कर्क (CANCER) : विद्यार्थी वर्ग को आगामी परीक्षा में कड़ी स्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। यात्रादि करते समय अपने कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह (LEO) : विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र के साथ संबंधों में मित्रवत व्यवहार रखें, अपयश मिलने की आशंका बन सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। वस्तुओं के उत्पादन एवं बिक्री में वृद्धि होगी। आय के साधन बढ़ेंगे।

कन्या (VIRGO) : मशीनरी एवं कागजातों से संबंधित व्यवसाय में रोजगार मिलने की संभावना बनी हुई है। साक्षात्कार के लिए किसी वरिष्ठ अ​धिकारी द्वारा बुलावा आ सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बन सकता है।

तुला (LIBRA) : रियल स्टेट एवं शेयर मार्किट में निवेश करना लाभदायक साबित होगा। आर्थिक क्षेत्र में आया सकारात्मक बदलाव आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। मित्र के साथ किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : साहित्य एवं लेखन कार्य से जुड़े व्यक्तियों को सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया जा सकता है। आपकी योग्यता की प्रशंसा की जाएगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी किंतु परिवार का कोई सदस्य आपसे द्वेष की भावना रख सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : व्यावसायिक कागजातों पर हस्ताक्षर करते समय भलीभांति पढ़ लें, कुछ त्रुटियां होने की आशंका बनी हुई है। छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मनचाहा कालेज में दाखिला ले सकते हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : कारोबार के क्षेत्र में आय के साधन बढ़ने से मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान के कैरियर संबंधी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दोपहर के बाद वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की आशंका बन सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) :​ आप अपने चातुर्य बुद्धि द्वारा कारोबार के क्षेत्र में अच्छा मुनाफ कमाएंगे। जन संपर्क बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। घर में विवाह योग्य किसी सदस्य के रिश्ते की बात तय हो सकती है। खुशी का माहौल बना रहेगा।मीन (PISCES) : शैक्षिक जगत में आपकी रचनात्मक प्रतिभा एवं योग्यता लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करेगा। शाम के समय किसी पुराने शिष्य से मिलकर हृदय प्रफुल्लित हो उठेगा। संतान की उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए विदेश भेज सकते हैं।