मेष (ARIES) : पैतृक संबंधी संपत्ति का विवाद किसी मध्यस्थता के माध्यम से आज हल हो जाएगा किन्तु परिवार का कोई सदस्य नाराज हो सकता है। दूर-दराज की यात्रा करते समय किसी अजनबी से बात-व्यवहार को सीमित रखें, अन्यथा धोखा मिलने की संभावना बन सकती है।
वृष (TAURUS) : कठिन परिस्थितियों में परिवार से अधिक मित्र का सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कारोबारी वित्तीय संबंधी मामलों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, त्रुटियों से हानि की आशंका बन सकती है।
मिथुन (GEMINI) : पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। माता-पिता बच्चों के कैरियर को लेकर चिंतिंत हो सकते हैं किसी योग्य अनुभवी से आगे के अध्ययन के लिए सलाह ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा।
कर्क (CANCER) : समाज में एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचान मिलेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र के साथ संबंध मित्रवतपूर्ण बनाए रखें अन्यथा अपयश की आशंका बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : मीडिया एवं कला संबंधी कार्यों में विशेष उपलब्धि मिलेगी। विरोधी कुछ कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। आगामी समय में हानि लाभ के संकेत मिल रहे हैं। कन्या (VIRGO) : नौकरीपेशा व्यक्ति मार्केटिंग संबंध कार्य के
सिलसिले में दूर-दराज की यात्रा करनी पड़ सकती है। पेपर वर्क करते समय दस्तावेजों को भलीभांति पढ़ लें। विद्यार्थी वर्ग सोशल मीडिया व मित्र की गपशपबाजी में समय व्यर्थ न गवाएं। अध्ययन में मन लगाएं।
तुला (LIBRA) : परिवार में किसी सदस्य का सेहत ठीक न होने से मन चिंतिंत रहेगा। किसी डाक्टर से उचित परामर्श ले सकते हैं। शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। किसी विशेष कार्य हेतु उपलब्धि मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, किन्तु शाम के समय संतान के विषय में किसी मुद्दे को लेकर थोड़ी बहस की स्थिति बन सकती है। बुद्धि एवं विवेक से कार्य लें, समाधान अवश्य मिलेगा। दोपहर के बाद वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : व्यक्तिगत जीवन में आय से अधिक व्यय की अधिकता से मन दुखी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव न उत्पन्न करें, धैर्य एवं संयम बनाए रखें। कार्यों पर विशेष ध्याद दें, लाभ अवश्य मिलेगा। प्रेमी युगल आगामी समय में विवाह सूत्र में बंध सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : राजनीतिक संबंध मजबूत रहेंगे। किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों में रुचि उत्पन्न होगी। किसी कल्याणकारी संस्था में आर्थिक सहयोग देने से मानसिक राहत महसूस होगी। किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। मन प्रसन्नता से भर उठेगा।
- मीन (PISCES) : शेयर मार्केट, रियल स्टेट एवं बीमा में निवेश करने का उत्तम समय है। आगामी समय में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ राहत मिलेगी, व्यावसायिक वर्ग को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ सुधार लाने की आवश्यकता है।