Aaj Ka Rashifal 26 february 2021: किस-किस राशि के लोगों को आज मिलेगी सफलता, क्लिक कर जानिए पूरा राशिफल

मेष (ARIES) : पति-पत्नी मिलकर आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक वातावरण अनुशासित एवं मधुर बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग-दौड़ करने से शारीरिक थकान एवं कमजोरी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृष (TAURUS) : व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी कार्य प्रणाली का तरीका बहुत ही उत्तम है। उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और आय के साथ-साथ रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। परिवार में किसी का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। किन्तु कोई एक सदस्य आपसे नाखुश रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : संगीत क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति आज किसी कार्यक्रम में सम्मलित हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। महिलाएं सैन्य सेवा क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए जा सकती हैं। माता-पिता से भावनात्मक लगाव बना रहेगा। भाई का सहयोग मिलेगा।

Related Posts

कर्क (CANCER) : घर की जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन करने के बावजूद भी लोगों का आपके ऊपर भरोसा न करना मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। सरकारी कर्मचारी गैर कानूनी कार्यों में दखलंदाजी न करें, समस्या बन सकती है।

सिंह (LEO) : कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों की सुनवाई आज अच्छे परिणाम देगी। खुशी का माहौल रहेगा। पड़ोसियों से संबंध अच्छे बनाकर रखें। छोटी-छोटी अनसुनी-अनकही बातों को नजरंदाज कर दें। संतान के नकारात्मक व्यवहार से मानसिक कष्ट मिल सकता है।

कन्या (VIRGO) : समाज के कुछ वरिष्ठ एवं प्रभावशाली लोग अराजक तत्वों से दूर रहें, अपयश एवं मानहानि की आशंका बन सकती है। आवश्यकता से अधिक मादक पदार्थों का सेवन न करें। मजदूर वर्ग आज के दिन कोई जोखिम भरा कार्य न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला (LIBRA) : संतान के शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर माता-पिता चिन्तित रहेंगे। किसी अच्छे डाक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं। औद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति महत्वपूर्ण कागजातों को संभाल कर रखें उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख की जा सकती है। शत्रु से सावधान रहें।

वृश्चिक (SCORPIO) : बिजली विभाग के कर्मचारी को कोई नया प्रोजैक्ट मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। शाम के समय फोन कॉल्स के द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : खेल के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखें, सफलता के योग बन रहे हैं। राजनीतिक सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है।

मकर (CAPRICORN) : अनुसंधान संबंधी कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु आपसी वैचारिक सहयोग से शीघ्र ही समाधान मिल जाएगा। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कुछ नया करने की तीव्र इच्छा जागृति होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : पति-पत्नी अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर न करें, आगामी समय में मजाक का कारण बन सकती है। नौकरी-पेशा व्यक्तियों को उच्चाधिनारी द्वारा पदोन्नति पत्र प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन (PISCES) : स्त्रियां नौकरी के साथ-साथ घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें। व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन में उचित तालमेल बनाए रखें, अन्यथा संतान की गलत संगत मिल सकती है उनकी समस्याओं को नजरंदाज न करें।

Related Posts