राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025 : आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शिव शंभू, धन लाभ के बन रहे संयोग, सुख साधन में होगी बढ़ोतरी

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025 : हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में बात करें आज यानि 24 फरवरी दिन सोमवार की तो आज मंगल मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं। जबकि चंद्रमा धनु राशि में…
Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025 : हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में बात करें आज यानि 24 फरवरी दिन सोमवार की तो आज मंगल मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं। जबकि चंद्रमा धनु राशि में गोचर करते हुए मंगल की दृष्टि से प्रभावित होकर मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को खूब धन लाभ दिलाएंगे।

मेष राशि- Aaj Ka Rashifal आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। एकस अच्छी स्थिति आपकी दिख रही है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम अभी भी चल रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार सही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम,संतान से दूरी है। व्यापार भी मध्यम है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृह कलह भी संभव है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन में बेचैनी, घबराहट बनी रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। फिर भी धन-हानि के संकेत हैं, अगर निवेश किया तो। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। फिर भी पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करें। सफेद वस्तु अर्पित करें। शुभ होगा।

विज्ञापन
Web Title: Aaj ka rashifal 24 february 2025
End of Article