Aaj Ka Rashifal 17 february 2021: इन राशि वाले लोगों को मिलेगी आज सफलता, क्लिक कर जाने आज का राशिफल

मेष (ARIES) : ​िकसी प्रभावशाली व्यक्ति की मुलाकात से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। व्यवसाय संबंधी मामलों में मित्र के साथ नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर डाक्टर से सलाह ले सकते हैं।

वृष (TAURUS) : किसी धार्मिक संस्था से जुड़ी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कोई विशेष लाभ मिलने की संभावना है। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खान-पान संतुलित रखें।

मिथुन (GEMINI) : आज के दिन वित्तीय संबंधी मामलों में विशेष सावधानी रखें। सोच-विचार कर ही महत्वपूर्ण निर्णय लें। मीडिया एवं संपर्क सूत्रों का अधिक से अधिक विस्तार करें, आगामी समय में लाभदायक साबित होगा। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

Related Posts

कर्क (CANCER) : नौकरी-पेशा व्यक्ति किसी बात को लेकर अपने सहयोगी से न उलझें। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। उच्चाधिकारी द्वारा समाधान मिल जाएगा। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें क्योंकि वापसी के समय बहुत मशक्कत करनी पड़ सकती है।

सिंह (LEO) : भौतिक सुख-सुविधाओं में खर्च की अधिकता रहेगी। रिश्तों की अहमियत आप बाखूबी जानते हैं। सगे-संबंधियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़चढ़ कर बना रहेगा। किसी मित्र या जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या (VIRGO) : लम्बे समय से चल रही शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार की संभावना बन रही है। महिलाएं घर की छोटी-छोटी बातों को पड़ोसियों से शेयर न करें, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति विशेष ध्यान दें, समय अनुकूल है।

तुला (LIBRA) : सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को कोई विशेष अथारिटी ​िमल सकती है जिससे उनके अन्दर आत्मविश्वास का संचार बढ़ेगा। शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त होगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : व्यावसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। उनकी कार्यक्षमता व आत्मविश्वास आय में वृद्धि करेगा। विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र के बीच संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें अन्यथा मानहानि की आशंका बन सकती है। बहन के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) :कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में किसी वरिष्ठ से बात हो सकती है। सकारात्मक निर्णय मिलने की संभावना बन रही है। परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिन्ता बनी रहेगी।

मकर (CAPRICORN) : व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क से लाभ की संभावना बन सकती है। प्रेमी युगल के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न होने से रिश्तों में दरार उत्पन्न हो सकती है। अतः सूझबूझ से निर्णय लें।

कुम्भ (AQUARIUS) : किसी मित्र के यहां परिवार के साथ मांगलिक कार्य में जाने के अवसर प्राप्त होंगे पूर्व परिचित सगे-संबंधियों से मिलने से आत्मिक खुशी महसूस होगी। नौकरी-पेशा व्यक्ति यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें गुम होने की आशंका है।

मीन (PISCES) : विद्यार्थियों एवं अध्ययनरत युवा को आगामी प्रतियोगी परिक्षाओं में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः अध्ययन एवं लक्ष्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। मजदूर वर्ग शाम के समय बिल्डिंग एवं कारखानों में कार्य करते समय सावधान रहें।

Related Posts