अभी-अभीचंबामेरी पांगीहिमाचल

पांगी में शराब का ठेका स्थानांतरित ना होने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, किया चक्का जाम

पांगी : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के संसारी कुल्लू मनाली BRO सड़क मार्ग पर फिण्डरु पंचायत में मंगलवार को महिलाओं ने ठेके के स्थानांतरित करने के विरोध में चक्का जाम किया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्राम पंचायत फिण्डरु की महिला मंडल पिछले 3 महीने से सेरी में स्थित […]
पांगी में शराब का ठेका स्थानांतरित ना होने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा,  किया चक्का जाम

पांगी : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के संसारी कुल्लू मनाली BRO सड़क मार्ग पर फिण्डरु पंचायत में मंगलवार को महिलाओं ने ठेके के स्थानांतरित करने के विरोध में चक्का जाम किया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्राम पंचायत फिण्डरु की महिला मंडल पिछले 3 महीने से सेरी में स्थित शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग उठा रही है।

लेकिन प्रशासन की ओर से ठेका स्थानांतरित न करने पर कोई कदम नहीं उठाया। जिसके चलते मंगलवार क़ो महिलाओं का गुस्सा फूट चुका है। महिलाओं ने मंगलवार सुबह तकरीबन 8:30 बजे संसारी से कुल्लू मनाली सड़क मार्ग पर चक्का जाम कर दिया हुआ है । विभिन्न रुटों से आई आईएचआरटीसी बसों के पहिए उक्त स्थान पर थम गए हैं। उधर आवासीय आयुक्त पांगी रमन संगी की ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने एक्साइज डिपार्टमेंट कुल्लू को इस बारे में जानकारी दी हुई है एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से एक टीम घाटी के लिए रवाना कर दी गई है उम्मीद है कि शाम तक ठेके का स्थानांतरित हो सकता है।

विज्ञापन
Web Title: Women angry due to non transfer of liquor contract in pangi flywheel jam