Himachal News: इशिता कतनौरिया बनेगी MBBS डॉक्टर, IGMC शिमला में एमबीबीएस के लिए हुआ चयन

Himachal News: ऊना जिला के गांव रैंसरी की इशिता कतनौरिया MBBS डॉक्टर बनेगी। उसका चयन IGMC शिमला में एमबीबीएस के लिए हुआ है। इशिता MBBS में चयन के लिए कई घंटे तक पढ़ाई करती थी। ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला​ ऊना (Una district of Himachal Pradesh) जिले के गांव रैंसरी की इशिता कतनौरिया MBBS डॉक्टर […]

Himachal News: ऊना जिला के गांव रैंसरी की इशिता कतनौरिया MBBS डॉक्टर बनेगी। उसका चयन IGMC शिमला में एमबीबीएस के लिए हुआ है। इशिता MBBS में चयन के लिए कई घंटे तक पढ़ाई करती थी।

ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला​ ऊना (Una district of Himachal Pradesh) जिले के गांव रैंसरी की इशिता कतनौरिया MBBS डॉक्टर (Ishita Katnauria MBBS Doctor) बनेगी। आईजीएमसी शिमला में MBBS के लिए उसका चयन हुआ है। इशिता ने MBBS में चयन के लिए कई घंटे तक पढ़ाई किया करती थी। आ​​खिर कार उसकी मेहनत का परिणाम उसे मिल गया हुआ है। इ​शिता कतनौरिया ने MBBS में प्रवेश किया है। वहीं वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। शुरू से ही वह पढ़ने में अच्छी थी। MBBS में प्रवेश से पहले इशिता ने एक वर्ष तक नीट कोचिंग ली थी। नीट-2023 की परीक्षा में उसने 720 में से 571 अंक हासिल किए।

पिता जसमेर सिंह व माता परमजीत कौर के घर 23 दिसम्बर, 2004 को पैदा हुई इशिता ने जमा दो की परीक्षा रॉकफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल से उत्तीर्ण की थी। वह पढ़ाई में ही नहीं बल्कि गायन, नृत्य, ड्राइंग व पेंटिंग के साथ-साथ सिलाई का भी हुनर रखती है। वह अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम रहती थी। इशिता माता-पिता दोनों अध्यापक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का MBBS में दाखिला हो गया है। उनकी बेटी ने यह उपलब्धि हासिल करके उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वहीं इशिता ने कहा कि उसके माता-पिता का सपना था कि मैं डॉक्टर बनूं। इसके लिए उसके माता-पिता ने हमेशा प्रेरित किया। हर कदम पर परिवार उनके साथ था। इशिता ने कहा कि यदि कड़ी मेहनत की जाए तो लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Tags:

सुपर स्टोरी

Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा
Emergency fund : मुसीबत में पैसों की कमी से परेशान न हों, जानिए गोल्ड लोन, एडवांस सैलरी लोन और अन्य...
Real Paisa Kamane Wala App: यह है ऑनलाईन पैसे कमाने का रियल ऐप, हर दिन 1200 रूपये की कमाई
EPFO Online Life Certificate: EPFO ने 78 लाख पेंशनर्स को दी है ये सौगात, घर बैठे-बैठे सबमिट करें लाइफ़ सर्टिफ़िकेट
Best FD Rates : 1 साल की FD पर होगी बंपर कमाई, इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, चेक करें लिस्ट
HAS Oshon Sharma : कौन हैं हिमाचल की लेडी HAS ओशिन शर्मा?, जिसे पहले DC ने भेजा नोटिस फिर सरकार ने किया तबादला
PNB Bank : PNB के ग्राहकों को एक अक्टूबर से लगेगा बड़ा झटका, 5 बड़े नियमों में होगा बदलाव
RBI New Guideline: RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की बड़ी गाइडलाइन, जान ले नहीं तो होगा पछतावा