अभी-अभीहिमाचल

IMD Weather Update : बारिश की चाह रखने वाले हो जाएं सावधान! दो दिन बाद इन 5 राज्‍यों में तांडव मचाएगा मानसून, IMD का अपडेट

IMD Weather Update :  देशभर में इस समय मानसून का समय चल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में भीषण बारिश (heavy rain) का अपडेट जारी किया गया है। IMD की ओर से बताया गया है कि 12 जुलाई के बाद देशभर में भीषण बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की तरफ से…
An image of featured content
This is the caption text

IMD Weather Update :  देशभर में इस समय मानसून का समय चल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में भीषण बारिश (heavy rain) का अपडेट जारी किया गया है। IMD की ओर से बताया गया है कि 12 जुलाई के बाद देशभर में भीषण बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की तरफ से उत्तर भारत में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 12 जुलाई के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का तांडव हो सकता है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, त्तराखंड और बिहार में इस समय लगातार बारिश हो रही है। कई राज्यों में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी देखी गई हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी तो बारिश वाले मौसम की शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में देश के उत्तरी क्षेत्र के लोग भारी बारिश के लिए तैयार हो जाएं।

IMD के वैज्ञानिक सोम सेन ने कहा कि बिहार में कल भी बहुत बारिश होने की संभावना है। 12 जुलाई को उत्तर भारत में बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमालयी क्षेत्र उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। मध्य भारत के गुजरात के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अरब सागर में भी नमी प्रवेश कर रही है, जिससे राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

वर्तमान परिस्थितियों में, उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी अभी भी मानसून का निचला स्तर है, जिससे उत्तर भारत में कुछ नमी बनी हुई है। मानसून उत्तर की ओर खिसकने लगा है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में अधिक बारिश होगी। आज और कल पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और मेघालय में बारिश होगी। असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार और उत्तर प्रदेश में भी बहुत बारिश होगी। आज और कल भी भारी बारिश होने की संभावना है।

बताया गया है कि गुरुवार से मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश होगी। आज गुजरात में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, इसलिए पूरे देश को भारी बारिश के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने और सतर्क रहने की जरूरत है। यानी कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित देश के कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में भीषण बारिश होगी। ऐसे में बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग बहुत सतर्क और सावधान रहें।

विज्ञापन
Web Title: Those who want rain be careful monsoon will create havoc
End of Article